फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheating of Rs 22 lakh from young man in the name of getting job in abroad

Bareilly: विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी, पीड़ित युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 07 May 2023 07:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 May 2023 07:33 PM IST
सार

बरेली युवक को विदेश में गणित के शिक्षक की नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। साइबर ठगों ने झांसा देकर वीजा बनवाने के नाम पर 22 लाख रुपये हड़प लिए। 

विज्ञापन
Cheating of Rs 22 lakh from young man in the name of getting job in abroad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र के सनौआ निवासी शख्स को विदेश में गणित के शिक्षक की नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। साइबर ठगों ने झांसा देकर वीजा बनवाने के नाम पर 22 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने रुपये दिलवाने की गुहार लगाई है। सीबीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सर्वोदय नगर के सुबोध रस्तोगी ने बताया कि बीते साल उन्हें ब्रांका इंटरनेशनल स्कूल से शिक्षक की नौकरी का प्रस्ताव मिला। डॉक्टर बेवर एडलर ने कुछ जरूरी प्रमाणपत्र के लिए रुपये देने को कहा। उसने एक वोल्टा नाम की फर्म के बारे में बताया जो ग्रीस में रुपये जमा करने का काम करती है। 

विज्ञापन

ब्याज पर रुपये लेकर किए जमा 

सुबोध ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आतंकवादी विरोधी प्रमाण पत्र आदि कागजों के लिए वोल्टा फर्म को 24000 हजार यूरो (करीब 22 लाख भारतीय रुपये) का भुगतान कर दिया। सुबोध ने यह रुपये ब्याज पर लेकर दिए थे। सुबोध ने फर्म के नंबरों और ईमेल पते पर कई बार जानकारी करनी चाही लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन बाद वोल्टा फर्म की तरफ से मैसेज आया कि आपकी पत्नी का आतंकवादी विरोधी प्रमाणपत्र जरूरी है, उसके लिए 400 यूरो का भुगतान और कर दो। भुगतान करने के बाद फर्म ने बताया कि अप्रैल के अंत में आप परिवार समेत डेनमार्क में होंगे लेकिन सुबोध और परिवार का वीजा नहीं बना।

प्रधानमंत्री मोदी से भी लगाई गुहार 

धोखाधड़ी का अहसास होने पर सुबोध ने डेनमार्क पुलिस, भारतीय दूतावास, ग्रीस दूतावास से शिकायत की। ग्रीस पुलिस ने जवाब दिया कि जब स्थानीय पुलिस उनको सूचित करेगी तो वह कार्रवाई करेंगे। सुबोध ने प्रधानमंत्री मोदी से भी रुपये दिलवाने की गुहार लगाई है। सीबीगंज थाने में सुबोध की तरफ से बेवर एडलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed