फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheating of Rs 21 crore on the pretext of doubling the money

Bareilly News: रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 21 करोड़ की ठगी

Fri, 02 Aug 2024 06:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 21 crore on the pretext of doubling the money
बरेली। रुपये दोगुना करने का झांसा देकर शातिरों ने शहरवासियों से अपनी कंपनी में 21 करोड़ रुपये का निवेश करा लिया। रुपये लौटाने का समय आया तो कंपनी के लोगों ने निवेशकों को धमकाना शुरू कर दिया। निवेशकों ने एसएसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर पहुंचे मनोज, वसीम, गोपाल कश्यप, अशोक मौर्य, अरविंद आदि लोगों ने बताया कि एक फाइनेंस कंपनी के निदेशकों ने अपनी कंपनी में निवेश करने पर कम समय में रुपये दोगुना करने का झांसा दिया। इस पर लोगों ने कंपनी में करीब 21 करोड़ रुपये निवेश कर दिए। निवेशकों ने रुपये वापस मांगे तो निदेशकों ने मना कर दिया। उल्टे धमकी भी दी। निवेशकों ने एसएसपी से शातिरों पर कार्रवाई कर रुपये वापस दिलाने की मांग की है। इससे पहले भी कंपनी के लोगों पर धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हो सकी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed