फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cheating of Rs 13 lakh from contractor in the name of making ID in IPL

Bareilly News: आईपीएल में आईडी बनाने के नाम पर ठेकेदार से 13 लाख की ठगी

Fri, 19 Apr 2024 03:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 13 lakh from contractor in the name of making ID in IPL
बरेली। सट्टेबाजों ने एक ठेकेदार से 13 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये मांगने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर एडीजी ने सीओ तृतीय को जांच सौंपी है। प्रेमनगर निवासी शिवांश तोमर ने बताया कि वह ठेकेदार हैं। सिंधु नगर निवासी युवक से कुछ दिनों पहले उनकी दोस्ती हुई। युवक ने कहा कि इन दिनों आईपीएल मैच चल रहे हैं, वह बुकी के तौर पर काम करता है। उन्हें मुनाफे का झांसा देकर ड्रीम इलेवन में आईडी खुलवाने के नाम पर 13 लाख रुपये ले लिए। उन्होंने 1.75 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और बाकी रकम नकद दी। काफी समय तक आईडी नहीं खुलवाई गई। काफी कहने पर जो आईडी दी वह फर्जी निकली। शिवांश का आरोप है कि 17 अप्रैल को ईसाइयों की पुलिया के पास आरोपी से मुलाकात हुई। रुपये मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। गाड़ी से तमंचा भी निकाल लाया। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। उन्होंने दौड़ाया तो शिवांश ने मुश्किल से अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed