फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Change in time table of Lalkuan-Howrah special train

Bareilly News: लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन की समय सारणी में बदलाव

Mon, 22 Apr 2024 05:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 22 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Change in time table of Lalkuan-Howrah special train
बरेली। रेलवे ने 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन की समय सारणी में बदलाव किया है। इस ट्रेन का संचालन अब 25 अप्रैल से 28 जून तक अप-डाउन में 10-10 फेरों के लिए किया जाएगा। रविवार को रेलवे ने संसोधित समय सारणी जारी कर दी। लालकुआं से वाया भोजीपुरा, पीलीभीत होते हुए पूर्वांचल, बिहार और बंगाल तक जाने-आने वाली नई रेल लाइन की यह पहली विशेष ट्रेन है।
विज्ञापन

05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के स्थान पर अब लालकुआं से 1:35 बजे लालकुआं से चलने के बाद किच्छा होते हुए 3:10 बजे भोजीपुरा जंक्शन आएगी। यहां से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंड़ा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, थावे, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, जसीडीह, आसनसोल होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:30 बजे हावड़ा से चलने के बाद रविवार सुबह 10:55 बजे पीलीभीत और 12:05 बजे भोजीपुरा जाएगी। यहां से चलने के बाद दोपहर 1:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी। 18 एलएचबी कोच की यह ट्रेन पीलीभीत टाइगर रिजर्व में करीब 17 किमी की दूरी 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed