फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Centenary Symposium: Nutrition needed to increase milk, meat and animal production

शताब्दी संगोष्ठीः दूध, मांस और पशु उत्पादन बढ़ाने के लिए पोषण की जरूरत

Fri, 12 Mar 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Centenary Symposium: Nutrition needed to increase milk, meat and animal production
सेमीनार में हिस्सा लेते वैज्ञानिक और अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पशु पोषण विभाग ने किया शताब्दी स्मृति पट्टिका, कंपेडियम का विमोचन

विज्ञापन
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के पशु पोषण विभाग ने सौ साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को शताब्दी संगोष्ठी की। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने पशुओं का उत्पादन बढ़ाने के लिए उनके पोषण पर जोर दिया। इससे पहले शताब्दी स्मृति पट्टिका, शताब्दी कंपेडियमका विमोचन और पशु पोषण पर बनी लघु फिल्म रिलीज की गई।
मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सचिव, महानिदेशक कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के डॉ. त्रिलोचन महापात्रा ने संस्थान निदेशक और पशु पोषण से जुड़े वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा, पशु पोषण विभाग के सभी वैज्ञानिकों ने उत्पादन बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था में सुधारने में योगदान दिया है। उनके द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य और उत्पादकता बढ़ाने के लिए निर्धारित मानक से गुणवत्ता सुधरी है। सूखे चारे की समस्या, पोषण युक्त चारे की उपलब्धता, हरा चारे की उपज आदि क्षेत्रों में विभाग का योगदान रहा है। परिषद के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. बीएन त्रिपाठी ने कहा कि पोषण पशुओं के स्वास्थ्य, प्रजनन और उत्पादन के लिए जरूरी है। इसी से दूध और गुणवत्ता युक्त मांस समेत पशु उत्पादन में वृद्धि होती है। संस्थान निदेशक डॉ. बीपी मिश्र ने पशु पोषण शोध, पशुओं की पोषक आवश्यकता और पशु उत्पादन की जानकारी दी।
विज्ञापन

चुनौतियों का सामना करने के तैयारी रखें

विशिष्ट अतिथि पूर्व सलाहकार खाद्य, कृषि संगठन एवं आईवीआरआई के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. एसके रंजन ने भी पशुओं की पोषण क्षमता बढ़ाने के लिए विकल्प सुझाए। राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के पूर्व कुलपति डॉ. खगेश्वर प्रधान ने वैज्ञानिकों को भविष्य की चुनौतियों के लिए नए शोध करने की सलाह दी। पशु पोषण संघ के महासचिव डॉ. अनिल गर्ग ने पशु पोषण के क्षेत्र में पुरस्कारों की घोषणा की। यहां पशु पोषण संघ के अध्यक्ष एवं पशु पोषण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एके वर्मा, आयोजन सचिव डॉ. एके पटनायक, डॉ. नारायण दत्ता, डॉ. एनएन पाठक, डॉ. डीके अग्रवाल, डॉ. उषा रानी मेहरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed