फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Celebrating New Year is illegitimate: Shahabuddin

नए साल का जश्न मनाना नाजायज : शहाबुद्दीन

Mon, 30 Dec 2024 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Celebrating New Year is illegitimate: Shahabuddin
बरेली। नए साल का जश्न मनाना और मुबारकबाद देना शरीयत की नजर में जायज नहीं। मुसलमान इससे दूर रहें। अगर कोई व्यक्ति इस तरह का गैर शरई काम को अंजाम देता है तो वह सख्त गुनहगार होगा। सौदागरान स्थित ग्रांड मुफ्ती हाउस से चश्म-ए-दारुल इफ्ता के मुफ्ती व मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने यह फतवा जारी किया गया है। मौलाना ने कहा कि एक जनवरी से शुरू होने वाला साल अंग्रेजों-ईसाइयों का नया साल है। मुसलमानों का इसमें शरीक होना जायज नहीं है। इस्लाम इस तरह के कार्यक्रमों को सख्ती के साथ रोकता है। फतवे में कहा है कि नए साल का जश्न मनाना, मुबारकबाद देना, आतिशबाजी, शोर व हुड़दंग मचाना, नाच-गाना, शराब पीना ये सारे काम शरीयत की रोशनी में नाजायज हैं। गैरों के धार्मिक त्योहारों में शामिल होने से बचें और दूसरे मुसलमानों को भी रोंके। शरीयत के खिलाफ कार्य न करें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed