{"_id":"5ffb4d438ebc3e32ed5a3f53","slug":"cbse-students-will-be-able-to-win-rs-50-lakh-by-giving-creative-ideas-bareilly-news-bly4332012163","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज प्रशासन ने नहीं दिया जवाब, भेजा जाएगा रिमाइंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज प्रशासन ने नहीं दिया जवाब, भेजा जाएगा रिमाइंडर
विज्ञापन
Bareilly college
रैगिंग की कोशिश के मामले की जांच अधर में, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की कमेटी कर रही है जांच
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज प्रशासन ने रैगिंग की कोशिश के मामले की जांच कर रही क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व वाली टीम को दस दिन बीतने के बाद भी जवाब नहीं भेजा है। इसके चलते कॉलेज प्रशासन को रिमाइंडर भेजने की तैयारी है।
जबकि जांच टीम ने इसके लिए दस दिनों का वक्त दिया था, जो गुजर चुका है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी का कहना है कि इसके लिए बरेली कॉलेज को जल्द ही रिमाइंडर भेजा जाएगा। इधर प्राचार्य का कहना है कि जांच टीम का पूरा सहयोग किया जाएगा।
पिछले महीने बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर के कुछ छात्रों ने वरिष्ठ छात्रों पर रैगिंग की कोशिश का आरोप लगाकर शिकायत की थी। कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी ने अपनी जांच में इसे सिर्फ छात्र के दो गुटों के बीच लड़ाई बताया। जांच से असंतुष्ट छात्र ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की। इस पर क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश प्रकाश के नेतृत्व वाली जांच टीम ने बरेली कॉलेज प्रशासन से इस मामले में दस दिन में बिंदुवार जवाब मांगा था। यह समय बीत चुका है लेकिन कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी को अब तक जवाब नहीं भेजा है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने बताया कि एक-दो दिन में कॉलेज प्रशासन को रिमाइंडर भेजा जाएगा। वहीं, प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन का कहना है कि कॉलेज प्रशासन जांच टीम को हर संभव मदद करने को तैयार है।