फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cbse board exam

सीबीएसई : अंग्रेजी में प्रस्तुतीकरण महत्वपूर्ण, लेखन पर दें विशेष ध्यान

Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
cbse board exam
बरेली। पहली बार टर्म वाइज हो रही सीबीएसई की परीक्षा का इस बार पैटर्न भी बदला हुआ है। शिक्षकों का कहना है कि इस बार छात्र प्लान के साथ परीक्षा दें तभी बेहतर नतीजा हासिल कर पाएंगे। अंग्रेजी में प्रस्तुतीकरण बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए लेखन पर विशेष फोकस करने की जरूरत है। महत्वपूर्ण बिंदुओं को रेखांकित करना भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। 27 अप्रैल को दसवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा है। अंग्रेजी शिक्षक गुरजीत कौर कहती हैं कि तीन सेक्शन के आधार पर परीक्षा होगी। पहले सेक्शन में किसी पैसेज से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका उत्तर देने से पहले पैसेज को अच्छे से पढ़ लें। इसके लिए अभी से मॉडल पेपर हल करें। सेक्शन बी को हल करने के लिए छात्रों को सामान्य अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी है क्योंकि इस सेक्शन में राइटिंग और व्याकरण पर ही प्रश्न पूछे जाते है। छात्रों को निबंध, एप्लीकेशन, लेटर भी लिखने होते है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छात्र को लेटर लिखने के लिए उसका फ ॉर्मेट जरूर पता होना चाहिए। निबंध और एप्लीकेशन की प्रैक्टिस छात्र को पहले से ही शुरू कर देनी चाहिए। लिखते समय शब्दों पर ध्यान जरूर दें। सेक्शन सी को करने के लिए आपको प्रश्न के उत्तर अच्छे से लिखने आने चाहिए। इसलिए मॉडल पेपर जरूर देखना चाहिए और उससे ही प्रैक्टिस करनी चाहिए। लॉंग आंसर को याद रखने के लिए आपको उसके महत्वपूर्ण बिंदु याद रखने होंगे, इसके लिए आप उन बिंदुओं को हाईलाइट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का भी रखें ख्याल
- परीक्षा के एक दिन पहले बहुत भुना और तला हुआ न खाएं।
- प्रश्नपत्र को अच्छे से पढ़ें और उत्तर देते समय विशेष बिंदुओं को रेखांकित कर लें।
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे और घबराएं बिल्कुल नहीं।
- रीडिंग सेक्शन की तैयारी के लिए प्रतिदिन दो या तीन कॉम्प्रीहेंशन की तैयारी नियमित रूप से करें।
- ग्रामर की गलती न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें।
- लिखते समय अच्छी राइटिंग के साथ दो शब्दों के बीच के जरूरी गैप को भी ध्यान में रखें।
- निबंध लिखते समय हेडिंग और सब हेडिंग देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed