फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cash and jewelery stolen from Agastya Muni Ashram

Bareilly News: अगस्त्य मुनि आश्रम से नकदी-आभूषण चोरी

Fri, 03 Nov 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 03 Nov 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen from Agastya Muni Ashram
बरेली। चोरों ने मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम की शाखा के कमरे खोलकर नकदी और लाखों के आभूषण पार कर दिए। सुभाषनगर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

अगस्त्य मुनि आश्रम बमनपुरी में स्थित है। इसकी शाखा सुभाषनगर के मढ़ीनाथ में है। यहां महंत केके शंखधार परिवार समेत रहते हैं। बुधवार रात महंत परिवार समेत पुराने आश्रम पर गए थे। यहां चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ लिया और इसके बाद सभी कमरों के दरवाजों के ताले तोड़ दिए। बताते हैं कि चोर 26 हजार रुपये और आभूषण चुरा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह महंत को चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।


महंत ने लाखों रुपये चोरी की तहरीर दी तो सुभाषनगर थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। उन्होंने चोरों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने का निर्देश दिया। महंत ने बताया कि वह दूसरे समुदाय की बेटियों की हिंदू धर्म में वापसी कराने का कार्य करते हैं, इस वजह से कई लोग उनके दुश्मन बन गए हैं। उन्हें लगता है कि शायद ये लोग उन्हीं पर हमला करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed