फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   case against the inspector who absconded with the government pistol and cartridges in Bareilly

फरार इंस्पेक्टर पर एक और मुकदमा: थाने की दीवार फांदकर भागा था, सरकारी पिस्टल-कारतूस भी ले गया

Fri, 30 Aug 2024 07:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 07:40 PM IST
सार

रिश्वत के मामले में निलंबित चल रहे इंस्पेक्टर रामसेवक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उसके खिलाफ सरकारी गबन का भी मुकदमा दर्ज हो गया है। एसपी के छापे पर इंस्पेक्टर थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया था। 
 

विज्ञापन
case against the inspector who absconded with the government pistol and cartridges in Bareilly
आरोपी इंस्पेक्टर रामसेवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सरकारी पिस्टल, 10 कारतूस व मैगजीन लेकर फरार हुए इंस्पेक्टर रामसेवक पर फरीदपुर थाने के हेडमोहर्रिर राम बहादुर ने सरकारी गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर रामसेवक ने सात लाख रुपये रिश्वत लेकर स्मैक तस्करों को छोड़ दिया था। इसकी सूचना पर एसपी ने थाने में छापा मारा तो उसके कमरे से 9.85 लाख रुपये बरामद हुए थे। इंस्पेक्टर थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया था। 

विज्ञापन


फरीदपुर पुलिस ने 21 अगस्त की रात नवदिया अशोक गांव के स्मैक तस्कर आलम, नियाज अहमद व अशनूर को गिरफ्तार किया था। फरीदपुर थाने के इंस्पेक्टर रामसेवक ने तस्करों को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की मांग की। सात लाख रुपये लेकर आलम व नियाज अहमद को छोड़ दिया। हिरासत में लिए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने स्मैक भी बरामद की। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के आवास से बरामद हुए थे 9.85 लाख रुपये 
मामले में एसपी दक्षिणी मानुष पारीक व सीओ फरीदपुर गौरव सिंह ने इंस्पेक्टर के आवास पर छापा मारा तो वहां से 9,85000 रुपये बरामद हुए। इंस्पेक्टर रामसेवक  सरकारी पिस्टल, 10 कारतूस व मैगजीन लेकर मौके से फरार हो गया। सीओ गौरव सिंह ने फरार इंस्पेक्टर के खिलाफ रिश्वत लेने के मामले में 22 अगस्त को बीएनएस व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेडमोहर्रिर ने दर्ज कराया मुकदमा 
फरार चल रहे इंस्पेक्टर रामसेवक के खिलाफ फरीदपुर थाने में दूसरा मुकदमा भी दर्ज किया गया है। यह मुकदमा थाने के हेडमोहर्रिर राम बहादुर सिंह ने कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि फरीदपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक रामसेवक को ट्रांसफर पर आने के बाद 24 नवंबर 2023 को तत्कालीन हेड मोहर्रिर रिजवान ने सरकारी पिस्टल, 10 कारतूस व मैगजीन आत्मसुरक्षा के लिए दी थी। रिश्वत लेने के मामले की शिकायत के बाद इंस्पेक्टर सरकारी पिस्टल, कारतूस व मैगजीन लेकर फरार हो गया। वहीं इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed