फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case against retired district manager of PCF in rice scam

Bareilly News: चावल घोटाले में पीसीएफ के सेवानिवृत जिला प्रबंधक पर केस

Fri, 06 Sep 2024 06:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Case against retired district manager of PCF in rice scam
33 लाख के घपले में क्षेत्रीय प्रबंधक बस्ती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। पीसीएफ के सेवानिवृत्त जिला प्रबंधक और एक अन्य कर्मचारी पर 33.42 लाख रुपये के चावल घोटाले के मामले में केस दर्ज हुआ है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय प्रबंधक बस्ती मंडल की तहरीर पर हुई है। 30 जून को सेवानिवृत्त हुए आरोपी जिला प्रबंधक महेंद्र कुमार गर्ग बरेली के कैलाशपुरम हरुनगला के रहने वाले हैं।

बस्ती मंडल के पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुशवाहा ने बताया कि सेवानिवृत्त जिला प्रबंधक महेंद्र कुमार गर्ग पुत्र स्वर्गीय बाबूराम को 29 फरवरी तक सभी समितियों और क्रय केंद्रों से संबद्ध राइस मिलों को 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत चावल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित तिथि तक चावल न उपलब्ध कराए जाने पर 30 जून तक की तिथि बढ़ा दी गई थी। समय बढ़ाने के बाद भी सेवानिवृत्त जिला प्रबंधक ने क्रय मात्रा के सापेक्ष अवशेष चावल संघ को उपलब्ध नहीं कराया, जिसकी वजह से संघ को 33 लाख 42 हजार रुपये की आर्थिक क्षति हुई। 30 जून को वह सेवानिवृत्त भी हो गए। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीसीएफ बस्ती मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक विजय कुशवाहा की तहरीर पर आरोपी सेवानिवृत्त जिला प्रबंधक महेंद्र कुमार गर्ग और कर्मचारी मुनेश्वर के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed