फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   card

नया राशन कार्ड फिलहाल नहीं

Sat, 17 Oct 2015 02:06 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 17 Oct 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत वितरित होने वाले नये राशन कार्ड इस वर्ष नहीं मिल पाएंगे। दरअसल, खाद्यान्न वितरण नेटवर्क और कार्ड आदि बनाने में अभी खामियां रह गई हैं, इसलिए बरेली समेत कई जिलों में अगले वर्ष ही नये कार्ड वितरित होंगे। राशन की दुकानों पर खाद्यान्न वितरण पुराने कार्ड से होगा। इसके लिए पुराने कार्डों पर एनएफएसए की मोहर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

 एनएफएसए (राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम) में नये राशन कार्ड जारी होने की प्रक्रिया एक बार फिर आगे बढ़ गई है। खाद्य आयुक्त अजय चौहान ने जिलाधिकारियों को जारी पत्र में कहा है कि नये राशन कार्ड जारी होने तक पुरानी व्यवस्था चलेगी। आयुक्त ने पुराने कार्डों पर एनएफएसए की मोहर लगाने का प्रारूप जारी कर दिया है। एनएफएसए योजना में बीपीएल परिवारों को पांच किलो चावल/ गेहूं और अंत्योदय कार्ड धारक को एक मुश्त 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा। चावल तीन और गेहूं दो रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध होगा। इसके मुताबिक, सभी जिलों में खाद्यान्न आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन


आचार संहिता की मार
पंचायत चुनाव आचार संहिता के चलते राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नये राशन कार्ड और राशन वितरण प्रक्रिया स्थगित हो गई है। बरेली जिले में मीरगंज शहरी क्षेत्र से योजना लागू होनी थी, लेकिन अब विभाग ने बरेली जिला दूसरे चरण में शामिल किया है। पंचायत चुनाव भी चल रहे हैं, इसलिए योजना फरवरी तक टल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्फो::
कुल राशन कार्ड   6.99 लाख
बीपीएल            1.61 लाख
अंत्योदय            99,687
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed