फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car goes out of control and plunges into ditch on highway; five injured.

Bareilly News: हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार खंदी में गिरी, पांच हुए घायल

Thu, 09 Apr 2026 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Car goes out of control and plunges into ditch on highway; five injured.
वह कार जो हाइवे पर अनियंत्रित होकर खंदी में गिरी। संवाद
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर गांव दिधौनी पेट्रोल पंप के पास बुधवार दोपहर एक अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खंदी में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर बिसौली की ओर से आ रही कार अचानक दिधौनी पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित हो गई। चालक के नियंत्रण खोने के बाद कार पहले हाईवे पर पलटी और फिर सड़क किनारे खंदी में जा गिरी। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कार में ढडूमर निवासी नदीम अपने गांव को लौट रहे थे। उसके साथ निर्मला, रूबी, गुलशन और फूलबानो भी थीं। सभी को मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed