फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car broke divider and collided with pole four MBBS students returning from a party Two dead two serious

यूपी में बड़ा हादसा: डिवाइडर तोड़ पोल से टकराई कार, पार्टी से लौट रहे थे चार MBBS छात्र; दो की मौत, दो गंभीर

Thu, 14 Mar 2024 05:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Mar 2024 05:44 PM IST
सार

बरेली में पार्टी करके लौट रहे चार दोस्त हुए हादसे का शिकार। दिल्ली हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी के उनासी चौराहे पर हादसा हुआ।
 

विज्ञापन
Car broke divider and collided with pole four MBBS students returning from a party Two dead two serious
हादसे में दो एमबीबीएस छात्रों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार रात करीब 12 बजे बरेली से पार्टी करके वापस लौट रहे राजर्षि मेडिकल कॉलेज के चार छात्रों की कार ज्यादा स्पीड से अनियंत्रित होकर डिवाइडर को फांदकर बिजली पोल से टकरा गई। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराकर पोल में फंसी कार से घायलों को इलाज के लिए राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया

विज्ञापन

मृतकों में दीपक भाटी पुत्र कमल सिंह फरीदाबाद (हरियाणा) के साम भुवानी सेक्टर-89 और राहुल कुमार पुत्र वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार के सीवान जिले पकड़ी मोड़ गोशाला रोड के निवासी थे। घायल किशन यादव उर्फ कृष्णा पुत्र कन्हैया लाल संभल जिले के गुन्नौर में मनोहर वाटिका चंदौसी रोड के निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे घायल आयुष पोरवाल पुत्र आनंद पोरवाल इटावा के राजागंज पाली रोड भरथना के निवासी हैं। चारों छात्रों की उम्र 23 से 24 साल के बीच है। वह सभी एमबीबीएस 2019 बैच के स्टूडेंट हैं। कृष्णा यादव और आयुष की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed