फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Can't speak or hear, making noise with success

Bareilly News: बोल-सुन नहीं सकते, सफलता से मचा रहे शोर

Wed, 11 Feb 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Can't speak or hear, making noise with success
कमजोरी को बना लिया ताकत, मेहनत और प्रतिभा से पहचान बना रहे खिलाड़ी
विज्ञापन

बरेली। मूकबधिर बच्चों को कमजोर समझकर समाज अक्सर नजरअंदाज कर देता है, लेकिन यही बच्चे जब अवसर, मार्गदर्शन और सहयोग पाते हैं तो अपनी प्रतिभा से असाधारण मुकाम हासिल कर लेते हैं। एथलेटिक्स में भविष्य संवार रहे ये युवा भले-बोल सुन नहीं सकते, पर अपनी सफलता से शोर मचा रहे हैं।
जापान में हुए डेफ ओलंपिक्स में पांचवें स्थान पर रहे थे विवेक
बिजनौर के 27 वर्षीय विवेक राणा, वर्ष 2012 से एथलेटिक्स में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह 800 मीटर दौड़ में विशेषज्ञता रखते हैं। विवेक बताते हैं कि बचपन में उनका वजन अधिक था। वजन कम करने के लिए स्कूल में उन्हें दौड़ने के लिए प्रेरित किया गया। यही अभ्यास धीरे-धीरे उनकी पहचान बन गया। विवेक ने नवंबर-2025 में जापान में आयोजित डेफ ओलंपिक्स में पांचवां स्थान हासिल किया। नवंबर 2024 में मलयेशिया में हुए एशिया पैसेफिक डेफ गेम्स में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन

सोनाक्षी ने जैवलिन को बनाया अपना साथी
शहर के आलोक नगर में रहने वाली 18 वर्षीय सोनाक्षी, शुरू से ही सुनने और बोलने में असमर्थ हैं। उनके पिता सत्यवीर सिंह बताते हैं कि बेटी का कई सालों तक इलाज कराया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने सोनाक्षी को खेलों की ओर मोड़ने का निर्णय लिया। सोनाक्षी ने खेल के प्रति गहरी रुचि दिखाई और जैवलिन को अपना साथी बना लिया। आज सोनाक्षी नियमित अभ्यास कर रहीं हैं और इसी में अपना भविष्य संवारने के लिए पूरी ताकत से जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




एथलेटिक्स में पहचान बनाना चाहती हैं रिद्धि
संत नगर निवासी 18 वर्षीय रिद्धि भी एथलेटिक्स में अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर हैं। रिद्धि जन्म से ही सुनने-बोलने में असमर्थ हैं। उनके पिता विक्रम सिंह ने बताया कि एक बार रिद्धि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गईं। यहां एथलेटिक्स प्रतियोगिता देखकर उनका मन खेलों में रम गया। तब उन्होंने महसूस किया कि खेल, बेटी के भविष्य का माध्यम बन सकता है। बीते एक वर्ष से रिद्धि 100 मीटर दौड़ का नियमित अभ्यास कर रही हैं और इसी में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed