फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Busy over the term of the MLC

खत्म हो गया एमएलसी व्यस्त का कार्यकाल

Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 29 Nov 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बरेली-मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र से सदस्य डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त का कार्यकाल खत्म हो गया है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने इस समेत प्रदेश की दो अन्य स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से एमएलसी के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 31 दिसंबर तक वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का कार्य होगा। उसके बाद चुनाव कराने पर निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि अगर दिसंबर तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हुई तो स्नातक कोटे के चुनाव प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद ही होंगे। ऐसे में चुनाव मार्च-अप्रैल में होने के आसार लगाए जा रहे हैं। अगर विधानसभा चुनाव टला तो जनवरी-फरवरी में विधान परिषद के चुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन

ढाई साल पहले डॉ. नेपाल सिंह के रामपुर से सांसद बनने के बाद रिक्त हुई बरेली-मुरादाबाद स्नातक कोटे के एमएलसी की सीट हुए उपचुनाव में भाजपा के डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त निर्वाचित हुए थे। विधान परिषद सदस्य के एक चुनाव का कार्यकाल छह वर्ष के लिए होता है इसलिए उप चुनाव में निर्वाचित हुए डॉ. व्यस्त को लगभग दो साल ही मिल सके। भारत निर्वाचन आयोग से वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के लिए जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. व्यस्त का कार्यकाल 16 नवंबर को खत्म हो चुका है। 
विज्ञापन


आठ दिसंबर तक ही बनेंगे वोट
बरेली। निर्वाचन आयोग की ओर से बरेली-मुरादाबाद स्नातक खंड से एमएलसी चुनाव के लिए वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का अभियान 30 दिसंबर तक पूरा होना है। 23 नवंबर तक वोट बनाए गए। अब उन पर आपत्तियां और दावों की कड़ी में वोटर बनाने का कार्य जारी है। आठ दिसंबर के बाद वोटर नहीं बन सकेंगे। कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में फार्म भरकर कोई भी स्नातक डिग्री धारक वोटर बन सकता है। पिछले चुनाव में दो लाख 30 हजार वोटर थे। वह पुरानी लिस्ट आयोग के निर्देशानुसार पूरी तरह से निरस्त हो चुकी है। इस बार नए सिरे से वोट बनाए जा रहे हैं। पुराने वोटरों को भी नई लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने के लिए फार्म भरकर जमा करना होगा। अब तक सिर्फ एक लाख 37 हजार वोटर ही बन सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने वोटर अब तक बने
बरेली- 23912, पीलीभीत- 14405, शाहजहांपुर- 12134, बदायूं- 12302, रामपुर- 6815, अमरोहा- 17794, बिजनौर- 20504, मुरादाबाद- 19927, संभल- 9160, कुल- 136953  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed