फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Business worth Rs 1290 crore... Auspicious Yoga: Lakshmi pleased with the market

1290 करोड़ का कारोबार... शुभ योग : बाजार पर लक्ष्मी प्रसन्न

Sun, 19 Oct 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Business worth Rs 1290 crore... Auspicious Yoga: Lakshmi pleased with the market
बरेली। शुभ योग में धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा हुई। ऑटो मोबाइल्स, सराफा, बर्तन, कपड़े और इलेक्टॉनिक्स बाजार में जमकर खरीदारी हुई। शनिवार को शहर के बड़ा बाजार, कुतुबखाना, आलमगिरीगंज, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, जिला अस्पताल रोड, जिला पंचायत रोड समेत अन्य प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। बाजार में आए कोलकाता के लक्ष्मी-गणेश ग्राहकों की पसंद रहे। व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा कारोबार मिला। कारोबारियों के मुताबिक शनिवार को 1290 करोड़ का कारोबार हुआ। छोटी दिवाली पर भी सराफा और ऑटो मोबाइल्स के बाजार में भी रौनक रहेगी।
विज्ञापन

ऑटो मोबाइल सेक्टर में जमकर खरीदारी
ऑटो मोबाइल सेक्टर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ रही। अपने सपनों की कार लेने के लिए ग्राहक उत्साहित दिखे। इस बार सबसे ज्यादा डिलीवरी एक्सयूवी कारों की हुई है जिनकी कीमत 10-15 लाख रुपये के बीच में है। कारोबारी अल्पित अग्रवाल के मुताबिक दिवाली तक करीब एक हजार कारों के बिकने का अनुमान है, जबकि धनतेरस पर 600 कारों की डिलीवरी लेकर अपने घर ले गए। एक एजेंसी के सेल्समैन अमित ने बताया कि छह एयर बैग वाली कारों को सुरक्षा के लिहाज से लोगों ने ज्यादा पसंद किया। दूसरी ओर बाइक शोरूम पर भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन

-----
सराफा बाजार में बिके सोने-चांदी के सिक्के
- धनतेरस पर सराफा कारोबार में मां लक्ष्मी की कृपा बरसी। सुबह से ही आलमगिरीगंज, साहूकारा समेत शहर के अन्य प्रतिष्ठित दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचे। ग्राहकों ने सोने-चांदी के सिक्के, जेवर, पायल, लक्ष्मी-गणेश, कछुआ, पूजा के बर्तन आदि सामान की खरीदारी की। सराफा कारोबारी सुबोध अग्रवाल ने बताया कि सोना व चांदी के बढ़ते दामों की वजह से इस बार हल्के वजन की ज्वैलरी की ज्यादा मांग रही। इसी हिसाब से माल को बनवाया गया था, इस बार पिछले वर्ष से अधिक कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ग्राहकों की कतार से खनक उठा बर्तन बाजार
सोने-चांदी के साथ ग्राहकों ने बर्तन की भी खरीदारी की। ग्राहक बर्तन खरीदना शुभ मानते है। शहर में आलमगिरीगंज, कुतुबखाना, प्रेमनगर समेत अन्य जगह बर्तन का बाजार सजाया गया था। इस बार गैस स्टोव कुकर, नॉन स्टिक समेत अन्य सामान की खरीदारी की। दुकानदार बताते है कि पीतल, फूल के साथ अन्य धातु की खरीदारी की गई। इस बार बाजार में नॉन स्टीक की तमाम वैरायटी बाजार में आई हुई है जिन्हें ग्राहकों ने खूब पसंद किया। कारोबारी सुनील मनचंदा ने बताया कि इस पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा कारोबार हुआ है।
-------
इलेक्ट्रानिक बाजार में खूब बिके टीवी, वॉशिंग मशीन
धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक बाजार में लोगों ने जमकर खरीदारी करी। कारोबारी हरीश अरोड़ा ने बताया कि 10 प्रतिशत जीएसटी कम होने के बाद ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। 34 इंच के टीवी की जगह 43 इंच के टीवी खूब बिके। वहीं नई टेक्नोलाॅजी की ऑटो मेटिक वॉशिंग मशीन भी खूब बिकी। इसी के साथ मोबाइल, फ्रिज आदि की मांग रही। दूसरी ओर धनतेरस पर ग्राहकों ने मिठाई की जमकर खरीदारी करी। कारोबारियों को इस बार पिछले साल से करीब 20 प्रतिशत अधिक कारोबार होने का अनुमान है।

-----------------
धनतेरस का बाजार
सेक्टर कारोबार

सर्राफा - 500 करोड़ रुपये
वाहन - 250 करोड़ रुपये
इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स - 100 करोड़ रुपये
बर्तन - 80 करोड़ रुपये
किराना - 66 करोड़ रुपये
कपड़ा - 70 करोड़ रुपये
मिठाई और ड्राईफ्रूट्स - 90 करोड़ रुपये
प्राॅपर्टी - 100 करोड़ रुपये
दीये-मूर्ति - 4 करोड़ रुपये
अन्य - 30 करोड़ रुपये
कुल - 1290 करोड़ रुपये
--------------
नोट- सभी आंकड़ें उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अनुसार।


- बाजार में धनतेरस पर ग्राहकों की भीड़ रही। इस बार पिछले साल की अपेक्षा करीब 30 प्रतिशत अधिक कारोबार हुआ है। - राजेंद्र गुप्ता, प्रांतीय महामंत्री, उप्र उद्योग व्यापार मंडल

- पिक्सल, सोलर, फोकस लाइट के साथ ही हैमिंग प्रोफाइल और डिमर लाइट भी लोगों को लुभा रही हैं। इनकी मांग ज्यादा रही। - नीरज अरोरा, इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी



- धनतेरस पर सोना- चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार सोने के आभूषण के साथ चांदी के पूजा वाले पात्र लिए है। संध्या ठाकुर, ग्राहक



- बाजार में बहुत भीड़ है। लेकिन धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस लिए बर्तन के साथ घर का अन्य सजावटी सामान लिया है। मेघा, ग्राहक



-----------

इनसेट -



बाजार में रही पूरे दिन भीड़
- धनतेरस के चलते बाजार में पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ रही और दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। शहर के सबसे ज्यादा जाम कुतुबखाना, आलमगिरीगंज, श्यामगंज, नॉवल्टी चौराहा में रहा। बाजार में पहुंचने वाली कारों से दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। वहीं रात में स्थिति और भी ज्यादा खराब रही, लोग खरीदारी करने निकले तो उन्हें जाम के चलते पैदल ही जाना पड़ा।







- धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस बार सोने के आभूषण के साथ चांदी के पूजा वाले पात्र लिए है। - संध्या ठाकुर, ग्राहक

- बाजार में बहुत भीड़ है, लेकिन धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस लिए बर्तन के साथ घर का अन्य सजावटी सामान लिया है। - दीपा रोहिरा, ग्राहक


-----------

बाजार में दिनभर रही जाम की स्थिति
- धनतेरस के चलते बाजार में पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ रही और दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। शहर के सबसे ज्यादा जाम कुतुबखाना, आलमगिरीगंज, श्यामगंज, नॉवल्टी चौराहा में रहा। बाजार में पहुंचने वाली कारों से दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। वहीं रात में स्थिति और भी ज्यादा खराब रही, लोग खरीदारी करने निकले तो उन्हें जाम के चलते पैदल ही जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed