फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bus operations halted, passengers kept wandering throughout the day

Bareilly News: बसों का संचालन ठप, दिनभर भटकते रहे मुसाफिर

Sat, 13 Jul 2024 06:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Bus operations halted, passengers kept wandering throughout the day
बरेली। शाहजहांपुर और पीलीभीत में बाढ़ के कारण कई लोकल रूटों पर बसों का संचालन बंद हो गया है। बरेली-लखनऊ के बीच रोडवेज बसों का संचालन भी लगभग ठप है। ऐसे में लखनऊ रूटों की ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। लोकल रूटों के यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सेटेलाइट और पुराना बस अड्डा पर शुक्रवार को लोकल रूटों के यात्री बसों के इंतजार में भटकते नजर आए। मजबूरन उनको डग्गामार वाहनों में यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

लखनऊ रूट की बसों का संचालन दो दिन से लगभग बंद है। बरेली-बीसलपुर, बरेली-खुदागंज, बरेली-गोला, बरेली-लखीमपुरखीरी, बरेली-बंडा के बीच भी सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा होने से बसों का संचालन नहीं हो रहा है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा समस्या बरेली-बीसलपुर, बरेली-खुदागंज, बरेली-गोला, बरेली-लखीमपुरखीरी, बरेली-बंडा रूटों के यात्रियों को हुई। इन रूटों पर डग्गामार वाहनों ने किराया भी बढ़ा दिया है। उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों से बरेली आने-जाने वाली बसों की संख्या भी घट गई है। इस कारण खटीमा, बनबसा, मझोला, किच्छा, हल्द्वानी रूटों के यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार वाजपेयी ने बताया सबसे ज्यादा समस्या शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, पीलीभीत, बीसलपुर, टनकपुर, खुदागंज रूटों पर है। हालात पर नजर रखी जा रही है। एक दो दिन में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कटरा-जलालाबाद-अल्लाहगंज-हरदोई होकर जा सकते हैं लखनऊ

बरेली। शाहजहांपुर में बाढ़ के कारण बरेली-लखनऊ हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है। साथ ही वैकल्पिक मार्ग भी सुझाएं हैं। एसपी ट्रैफिक शिवराज ने बताया कि बरेली से लखनऊ जाने और आने के लिए कटरा-जलालाबाद-अल्लाहगंज-हरदोई मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। बरेली-पीलीभीत, बरेली-बीसलपुर, बरेली-शाहजहांपुर मार्गों पर बाढ़ का पानी भरा है। बरेली से लखनऊ की सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए बरेली-बदायूं-कासगंज-एटा-बेवर होते हुए यमुना एक्सप्रेस वे से लखनऊ जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed