Bareilly: गौसगंज बवाल में सिपाही निलंबित, दरोगा समेत चार लाइनहाजिर, आरोपियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर
बरेली के गौसगंज में बवाल करने के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। आरोपियों के घरों की नापजोख की गई है। अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इस पर बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है। इस मामले की जांच में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में दो समुदायों के विवाद की जांच में प्रारंभिक तौर पर ताजिया घुमाने के दौरान पुलिस की लापरवाही सामने आई है। एसएसपी ने मामले में जांच कराने के बाद दरोगा समेत चार को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, एक सिपाही निलंबित किया गया है। आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। उनके घरों की नापजोख की गई है।
19 जुलाई की रात एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के घर पर पथराव कर दिया था। इसके बाद घर में घुसकर पिटाई कर दी थी। मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही नफीस अहमद को निलंबित कर दिया। वहीं दरोगा राधाकृष्ण, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, सिपाही सुहेल अहमद और गुलफाम को लाइन हाजिर कर दिया।
दरअसल, घटना के बाद एसएसपी और एसपी दक्षिणी ने मौके पर जाकर ग्रामीणों से बात की तो पता लगा कि घटना की नींव 16 जुलाई को ही पड़ गई थी। मुहर्रम पर गांव में ताजिया घुमाया जा रहा था। तब एक समुदाय के लोगों ने ताजिया दूसरे समुदाय की बस्ती में ऐसी जगह रख दिया, जहां पहले कभी नहीं रखा गया। लोगों ने ऐतराज जताया तो उन्हें हड़काकर चुप करा दिया गया।
आरोपियों को सिपाही नफीस से थी दोस्ती
इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ये पुलिसकर्मी गांव में जुलूस के साथ मौजूद थे। बताते हैं कि पीआरडी जवान बख्तावर और ग्रामीण रियासत गांव में नेतागिरी करते थे। इनकी दोस्ती सिपाही नफीस से थी और नफीस की वजह से बाकी पुलिसकर्मी भी एक पक्ष का उत्पीड़न देखते रहे।
एसएसपी ने एसओ से जांच कराई तो स्थिति स्पष्ट हो गई। एसओ की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई कर दी गई। खुराफातियों के साथ पुलिस बख्तावर और रियासत को भी जेल भेज चुकी है।
लगेगा रासुका, बुलडोजर भी चलेगा
रविवार को पुलिस ने पथराव में शामिल तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। इधर, गांव में राजस्व टीम ने भी आरोपियों के घरों की नापजोख की। जल्द ही उनके घरों पर बुलडोजर भी चलाया जा सकता है। एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि आरोपियों में से कुछ पर रासुका की कार्रवाई हो सकती है।