फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer runs on encroachment on Nainital road in Bareilly

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: बरेली में नैनीताल रोड पर तीन घंटे चली कार्रवाई, दुकानदारों में मची रही खलबली

Mon, 28 Oct 2024 10:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Oct 2024 10:34 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में नैनीताल रोड पर रेलवे व अन्य विभागों की सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर रविवार को बुलडोजर गरजा। तीन घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
Bulldozer runs on encroachment on Nainital road in Bareilly
बुलडोजर से हटाया गया अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर में नैनीताल रोड पर रेलवे, उपसा (उप्र राजमार्ग), पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कई लोगों ने पक्का निर्माण करा लिया था। उनको एक वर्ष से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा था। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया तो रविवार को जिला प्रशासन के नेतृत्व में संबंधित विभागों की टीम, पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंची। नगर निगम के जोन चार के राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद को कॉल करके बुलाया गया। निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची तो वहां खलबली मच गई। 

विज्ञापन


मौके पर तैनात की गई पीएसी
दुकानदारों ने ठेलों पर सामान लादना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस के साथ जिला प्रशासन ने बुलडोजर से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को ध्वस्त कराना शुरू कर दिया। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक यह कार्रवाई चली। मौके पर पीएसी की तैनाती की गई है, ताकि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो। यह अभियान पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम कार्यालय के पास से शुरू हुआ। डेढ़ किमी तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मौत से पहले का वीडियो: 'मैं बच्चों के साथ बहुत खुश था लेकिन...', दर्द बयां कर स्वास्थ्य कर्मी ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


रेता बजरी वालों का माल जब्त
नैनीताल रोड पर रेता, बजरी, सीमेंट और सरिया के कई बड़े कारोबारी हैं, जिन्होंने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रेता व बजरी को फैला रखा था। टीम ने उनके माल को भी जब्त कर लिया। कई लोगों को चेतावनी भी दी है कि शाम तक सामान हटा लें, अन्यथा उसे जब्त कर लिया जाएगा।

पक्का निर्माण करने वालों को नोटिस
सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कराने वालों को जिला प्रशासन ने नोटिस थमाया है। इसमें उन्हें चेतावनी दी गई है कि जल्द अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा उस पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। यहां कई लोग सरकारी जमीन पर मकान बनाकर या तो रह रहे हैं या फिर कारोबार कर रहे हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट राजीव शुक्ला ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण करने वालों को नोटिस भी दिए गए हैं। खाली नहीं करने पर बुलडोजर चला दिया जाएगा। पूरी जमीन खाली होने तक अभियान जारी रहेगा।

खबर से संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed