फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer run on illegal colony being built in ISKCON City

इस्कॉन सिटी में बन रही अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

Tue, 26 Oct 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on illegal colony being built in ISKCON City
अवैध निर्माण ढहाती बीडीए की टीम।
बड़ा बाईपास पर इस्कॉन सिटी के फेज-1 और फेज दो पर बीडीए ने की कार्रवाई
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बना ली थीं दुकानें, मकान, सड़क और बाउंड्रीवाल
बरेली। बड़ा बाईपास पर ग्रीन बेल्ट की जमीन पर इस्कॉन सिटी के नाम से फेज 1 व 2 में करीब तीस बीघा जमीन पर भवन, सड़क, बाउंड्रीवाल का निर्माण करा लिया गया। यहां बिजली के पोल भी लगा लिए। सोमवार को बीडीए की टीम ने सड़क, बाउंड्रीवाल और बनाए गए भवनों को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया।
बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि पूरा निर्माण ग्रीन बेल्ट की जमीन पर किया गया है। बीडीए को कभी इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। बताया कि शेर मोहम्मद ने ग्राम मुढ़िया अहमदनगर बड़ा बाईपास पीलीभीत पर इस्कॉन सिटी फेस-1 व फेस-2 नाम से अवैध कालोनियों को बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के लगभग 20 बीघा और 10 बीघा भूमि पर अवैध रूप से दुकानों, भवनों, सड़कों का निर्माण करा लिया। बिजली के खंभे भी लगा दिए गए। अवैध कालोनियों के खिलाफ उत्तरप्रदेश नगर योजना व विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

‘कुछ बिल्डरों ने ग्रीन बेल्ट की जमीन पर भी कॉलोनी विकसित कर ली हैं। शहर के लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है। इसलिए प्लॉट या भवन खरीदने से पहले पूरी जानकारी कर लें, बीडीए कार्यालय आकर जानकारी कर लें क्योंकि अवैध निर्माणों पर बीडीए की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।’ - जोगिंदर सिंह, बीडीए, उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed