{"_id":"6abdfd3797f8ee33f60baaca","slug":"bull-kills-farmer-who-had-gone-to-guard-his-crop-in-bareilly-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: छुट्टा पशुओं का आतंक, फसल की रखवाली करने गए किसान को सांड़ ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: छुट्टा पशुओं का आतंक, फसल की रखवाली करने गए किसान को सांड़ ने मार डाला
Thu, 01 Oct 2026 11:57 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:57 AM IST
सार
बरेली के शेरगढ़ में बुधवार सुबह छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय किसान रामपाल मौर्य की सांड़ के हमले में मौत हो गई। सांड़ ने उन पर हमला कर सींगों से दबा दिया था।
विज्ञापन
रामपाल मौर्य का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली के कस्बा शेरगढ़ में बुधवार सुबह छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे 70 वर्षीय किसान की सांड़ के हमले में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मजदूरों के अनुसार, शेरगढ़ के मोहल्ला गांधीनगर निवासी रामपाल मौर्य (70 वर्ष) कस्बा से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में फूल गोभी की पौध की बचाव के लिए रखवाली करते थे। परिजनों ने बताया कि वह पिछले करीब एक वर्ष से खेत पर ही अस्थायी छप्पर डालकर दिन-रात वहीं रह रहे थे। बुधवार सुबह रामपाल खेत पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
सांड़ ने सींगों से दबा दिया था
इसी दौरान सांड़ ने उन पर हमला कर दिया और पटक कर अपने सींग से दबा दिया, जिससे उनके सीने में गंभीर चोट आ गई। इसी बीच ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे भूपराम समेत अन्य मजदूरों ने सांड़ को भगाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
किसान रामपाल के पुत्र रामकिशोर मौर्य ने बताया कि पिता के पास करीब 10 बीघा जमीन है। पिता छुट्टा पशुओं से फसलों की रखवाली के लिए दिन-रात खेत पर ही रहते थे। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि किसान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ईओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि यह घटना नगर पंचायत से कुछ दूरी पर हुई है। फिर भी अभियान चलाया जाएगा।