फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Buffalo robbery

असलहों के बल पर डीसीएम सवार बदमाश लूट ले गए तीन भैंस

Mon, 24 Feb 2020 06:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Buffalo robbery
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। डीसीएम सवार बदमाशों ने रविवार की रात गांव परौरी में धावा बोल दिया। बदमाश तमंचों के बल पर दो पशुपालकों की भैंस लूटकर डीसीएम समेत भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। घटना के बाद से पशुपालकों में दहशत है।
विज्ञापन

गांव परौरी निवासी रामलखन लोनिया ने बताया कि रविवार रात एक बजे डीसीएम लेकर आए छह सशस्त्र बदमाशों ने घर के बाहर बंधी उसकी एक व बालसभा लोनिया की दो दुधारू भैंस खोल लीं और डीसीएम में लादने लगे। तभी रामलखन का रिश्तेदार अवधेश आ गया। अवधेश ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। शोर करने पर गोली मार देने की धमकी दी और चुप करा दिया। अवधेश के मुताबिक करीब छह बदमाश थे सभी के पास तमंचे थे। जब बदमाश डीसीएम पर भैंस लाद कर फरार हो गए तो उसने शोर मचाया। बालसभा और रामलखन को घटना की जानकारी दी। कोतवाली और यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती बदमाश भाग चुके थे। सुबह पीड़ित पशुपालकों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना के बाद से पशुपालकों में बदमाशों की दहशत है। पशुपालक रात जागकर पशुओं की निगरानी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed