फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Budaun religious place shopkeeper used to sexually exploit girls and women by luring them

धर्मस्थल परिसर में दरिंदगी: 'बिगड़े काम बनेंगे, जो चाहती हो वो होगा...', महिलाओं को ऐसे फंसाता था दरिंदा राहत

Thu, 16 May 2024 01:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 16 May 2024 01:14 PM IST
सार

बदायूं के एक धर्मस्थल पर चादर बेचने वाले दुकानदार लड़कियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। इसका खुलासा तब हुआ, एक किशोरी से दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद एक पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Budaun religious place shopkeeper used to sexually exploit girls and women by luring them
Budaun religious place - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के धर्मस्थल पर चादर बेचने वाला दुकानदार लड़कियों और महिलाओं को शिकार बनाता था। उन्हें अपने कमरे में ठहराता था। लालच देकर उनके साथ दुष्कर्म करता था। यह मामला तब खुला, जब बिजनौर निवासी महिला ने एसएसपी कार्यालय आकर उसके खिलाफ शिकायत की। 
विज्ञापन


दुकानदार का किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल हुआ, लेकिन किशोरी कौन है... यह स्पष्ट नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


 पुलिस की छानबीन में पता चला है कि आरोपी दुकानदार लगातार महिलाओं और लड़कियों को अपना शिकार बना रहा था। वह झांसा देता था कि, बिगड़े काम बन जाएंगे, जो चाहती हो वो होगा...। बस एक बार चादर चढ़ाओ और राहत से मिल लो। ऐसा कहकर महिला जो राहत के साथ पहले से अवैध संबंधों में थी, वह दूसरी महिलाओं को जाल में फंसाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की छानबीन में यह बात सामने आ रही है। राहत के गिरफ्तार होने पर पुलिस अब उस महिला की भी तलाश कर रही है। राहत की पत्नी की दस साल पहले ही मौत हो गई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है, जो परेशान होकर बाहर रहने लगे। 

दुकानदार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राहत वर्षों से इस तरह की हरकतें करता आ रहा है। उसके डर की वजह से कोई उसकी शिकायत भी नहीं करता है। दुकानदार चुप थे, लेकिन पीड़ित महिलाओं ने आवाज उठाई तब कार्रवाई हो सकी। उसने बताया कि राहत पहले भी जेल जा चुका है। लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने में अपहरण का भी मामला चल रहा है।

 

झांसा देकर करता था छेड़खानी
बदायूं कोतवाली क्षेत्र की महिला ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि झाड़-फूंक कराने के लिए 11 मई को जियारत में सुबह करीब 9:30 बजे पहुंची। जियारत में पहुंचने से पहले राहत की दुकान पर सौदा लेने गई थी। वह उसे ठीक करने का झांसा देकर कमरे में ले गया। कमरे में एक महिला और थी, पहले उसने बातों में फंसाया फिर राहत ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोग आ गए। पुलिस ने छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

 

अलीगढ़ के मोहल्ला चौहरा निवासी महिला ने भी एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि वह शहर के एक धर्मस्थल पर अपना इलाज कराने को रह रही है। 12 मई की सुबह करीब 8 बजे राहत उसको बहला फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया। उसने अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर आ गए और महिला को बचाया। पुलिस ने छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में अन्य किसी महिला या लड़की के साथ दुष्कर्म करने की बात सामने नहीं आई है। अगर इस तरह की कोई शिकायत आती है तो जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed