फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BTech student called police after failing in exam

Bareilly: परीक्षा में फेल होने पर बीटेक के छात्र ने बुला ली पुलिस, परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में हंगामा

Sun, 07 Jan 2024 03:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Jan 2024 03:48 PM IST
सार

छात्र ने बताया कि पिछले वर्ष चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। दिसंबर में आए परिणाम ने उसे परेशानी में डाल दिया है। एक विषय में बैक आई है। जबकि वह फेल नहीं है। 

विज्ञापन
BTech student called police after failing in exam
रुहेलखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक विषय में फेल होने पर इंजीनियरिंग के छात्र ने पुलिस बुला ली। छात्र ने दोबारा कॉपी चेक किए जाने की मांग को लेकर काफी देर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में हंगामा किया। उसने बताया कि विश्वविद्यालय में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए पुलिस बुलानी पड़ी।

विज्ञापन


बीटेक पांचवे सेमेस्टर के छात्र ने 112 डायल कर पुलिस बुलाई। वह पुलिस को परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के कार्यालय ले गया। वहां वह अधिकारियों से बहस करने लगा, तो पुलिस उसे बाहर ले गई। सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा छात्र को विभागीय अधिकारियों के पास ले गए। उसके परिजनों को सूचना दी गई और समझाकर घर भेजा गया।
विज्ञापन


परिणाम ने किया परेशान
छात्र ने बताया कि पिछले वर्ष चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दी थी। उसके बाद से वह आगामी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। ऐसे में दिसंबर में आए परिणाम ने उसे परेशानी में डाल दिया है। एक विषय में बैक आई है। वह फेल नहीं हुआ है। आरटीआई के माध्यम से कॉपी मंगवाई थी। दोबारा जांचने पर नंबर बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन कई बार परीक्षा नियंत्रक कार्यालय गया। कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने बताया कि छात्र की परिणाम संबंधी समस्या थी। उसकी सुनवाई की गई। कार्यालय में वह पुलिस के साथ आया था। बहस करने पर पुलिस उसे बाहर ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed