फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BSF in recruiting burglary attempt

बीएसएफ की भर्ती में भी सेंधमारी की कोशिश

Mon, 21 Dec 2015 02:06 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 21 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
BSF in recruiting burglary attempt
सीबीगंज। फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिए परीक्षा में शामिल होकर पैरा मिलिट्री फोर्स में भर्ती होने की कोशिश करने के आरोपी के खिलाफ बीएसएफ के कमांड अधिकारी प्रभात कुमार ने मुकदमा लिखा दिया है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद और भी खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

जनपद मथुरा के बचगांव निवासी रविंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद्र ने सीमा सुरक्षा बल, भिटौरा में मुख्य आरक्षी/रेडियो आपरेटर की भर्ती के लिए 10 नवंबर को शिवज्ञान डिग्री कॉलेज में परीक्षा दी थी। इसी दौरान किसी ने सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय को गुमनाम पत्र भेजकर रविंद्र की शिकायत कर दी। रविंद्र के प्रमाण पत्रों की सेंट्रल फोरेंसिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच कराई गई तो पकड़ में आ गए। उसके प्रमाण पत्रों में फर्क पाया गया। इस पर बीएसएफ की 22 वीं वटालियन के कमांडेंट/ कमांड अधिकारी प्रभात कुमार की तरफ थाना सीबीगंज में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। सीओ स्नेहलता ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। विवेचना के दौरान और भी जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed