फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brothers killed a teenager who falls in love

प्रेम विवाह करने वाली किशोरी को भाइयों ने मार डाला, दोनों गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2020 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Brothers killed a teenager who falls in love
- फोटो : अमर उजाला

दूसरे समुदाय के युवक के साथ गई एक किशोरी को पुलिस ने खोजने के बाद दो दिन पहले बिना लिखा-पढ़ी के परिवार के हवाले कर दिया था। भाइयों ने डंडों से पीटकर बहन की हत्या कर दी। किशोरी को बचाने आए दिव्यांग भाई को भी दोनों आरोपियों ने पीटा। शुक्रवार को हुई वारदात के बाद डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी बिहार निवासी दूसरे समुदाय के प्रेमी युवक के साथ चली गई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों प्रेम विवाह करके हिमाचल प्रदेश में रहने लगे थे। परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस दो दिन पहले किशोरी को हिमाचल प्रदेश से ढूंढकर थाने ले आई और बिना लिखापढ़ी के ही मां की सुपुर्दगी में दे दिया।

विज्ञापन


किशोरी के प्रेम विवाह से नाराज सगे भाई तालीम और आरिफ ने शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे कमरे में लेटी किशोरी पर डंडों से ताबड़तोड़ प्रहार करके उसकी हत्या कर दी। इस दौरान दोनों ने अपनी मां को रसोई में बंद कर दिया। तीसरे दिव्यांग भाई तालिब ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे भी पीटकर भगा दिया। हत्या के बाद दोनों आरोपी घर से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई है कि किशोरी को भाइयों ने पहले कोई नशीला पदार्थ खिलाया होगा क्योंकि उसके मुंह से झाग भी निकल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसका पता चल सकेगा। बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर गांव के बाहर खेतों में छिपे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मां की ओर से दोनों बेटों के खिलाफ बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed