फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother's friend raped, made obscene video

Bareilly News: भाई के दोस्त ने किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो

Wed, 10 Jan 2024 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Brother's friend raped, made obscene video
बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके भाई के दोस्त ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला पति से अनबन के बाद संजय नगर में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। महिला के मुताबिक उसके भाई का दोस्त विशाल जोशी जान पहचान होने के कारण उसके कमरे पर आता रहता था। उससे सहानुभूति दिखाता था। एक बार रात में विशाल नशे में कमरे पर आया और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान विशाल ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। विशाल से परेशान होकर महिला मायके में रहने चली गई। विशाल उसके मायके भी पहुंच गया। विरोध करने पर विशाल ने युवती की मां पर तमंचा तान दिया। पीड़ित के मुताबिक कुछ समय पहले उसका और उसके पति का समझौता हो गया और दोनों साथ रहने लगे। बताया कि उसके बाद भी विशाल ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वीडियो के जरिये धमकाकर वह दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा है। पीड़िता ने पति को घटनाक्रम के बारे में बताया। अब बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed