फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brother and sister die after drowning in a five-foot-deep pit dug for a foundation.

Bareilly News: नींव के लिए खोदे गए पांच फुट गहरे गड्ढे में डूबकर भाई-बहन की मौत

Sat, 29 Aug 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 29 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister die after drowning in a five-foot-deep pit dug for a foundation.
सेंथल। राजस्थान के जयपुर के जयसिंहपुरा खोर क्षेत्र के मानपुर सड़वा में मकान की पांच फुट गहरी नींव में भरे पानी में डूबकर आलिया (9) और मोहम्मद अयान (5) की मौत हो गई। दोनों सगे भाई-बहन हाफिजगंज क्षेत्र के गांव लाड़पुर उस्मानपुर के मूल निवासी थे। शुक्रवार को उनको पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन

गांव के लियाकत हुसैन ने बताया कि वह पत्नी रजिया और बच्चों आलिया व अयान के साथ जयपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। वह मानपुर सड़वा इलाके की रसीद विहार कॉलोनी में किराये पर रहते हैं। पड़ोस में मकान की नींव के लिए जेसीबी से पांच फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था। बुधवार को हुई तेज बारिश से उसमें पानी भर गया था।
विज्ञापन

लियाकत के मुताबिक, आलिया और मोहम्मद अयान बृहस्पतिवार दोपहर निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहे थे। इस दौरान दोनों पानी भरे गड्ढे में गिर गए। देर तक बच्चे नहीं दिखे तो परिजन ने आसपास तलाशा। 40-50 मिनट बाद बच्चों की चप्पलें तैरती दिखीं। इस पर लियाकत हुसैन गड्ढे में उतरे तो दोनों मिल गए। उनको निकालकर सीपीआर दिया। प्रतिक्रिया न होने पर बच्चों को सवाई मानसिंह अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पिता ने शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की मौत से टूटे माता-पिता
बच्चों के मौसा शेरी आरिफ ने बताया कि सात साल पहले लियाकत के पांच दिन के बच्चे की मौत हो गई थी। उसके बाद हुए दोनों बच्चों को वह बहुत लाड़-प्यार से पाल रहे थे। आलिया एक निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी और अयान कक्षा एक में पढ़ता था। दोनों की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा है। शुक्रवार सुबह दोनों बच्चों के शव गांव लाए गए तो सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। रजिया और लियाकत रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed