फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   brother and sister death in road accident

सड़क हादसे में भाई बहन की मौत

Sun, 20 Jun 2021 05:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
brother and sister death in road accident
भुता (बरेली)। निजी बस की चपेट में आकर बाइक सवार अर्जुनपुर निवासी 28 वर्षीय राजीव उर्फ कल्लू और उनकी चचेरी बहन 19 वर्षीय सुदामा की मौत हो गई, जबकि सगी बहन 18 वर्षीय रजनी और 16 वर्षीय भतीजी सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा पीलीभीत जिले की सीमा में बरेली-बीसलपुर रोड पर चुर्रा सकतपुर चौकी के पास हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम राजीव उर्फ कल्लू अपनी बहन रजनी को बाइक से दवा दिलाने चुर्रा सकतपुर के पास एक क्लीनिक पर जा रहे थे। चचेरी बहन सुदामा और भतीजी सलोनी को भी कहीं जाना था, तो वे भी उनके साथ बाइक पर बैठ गईं। रात करीब नौ बजे बरेली-बीसलपुर रोड पर जब वे लोग ग्राम महादेवा के भट्ठा मोड़ पर पहुंचे तभी बरेली की ओर से आई तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजीव और उनकी चचेरी बहन सुदामा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजीव की बहन रजनी और भतीजी सलोनी को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर शनिवार दोपहर परिवार वाले उन्हें पीलीभीत ले गए।
विज्ञापन

देर शाम गांव पहुंचे शव
घटनास्थल पीलीभीत के थाना बीसलपुर के अंतर्गत आता है। इसके चलते मौके पर पहुंची पुलिस ने राजीव और सुदामा के शव पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत भेजे थे। शनिवार देर शाम दोनों के शव गांव पहुंचे तो वहां शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी वाले घर में मातम
राजीव उर्फ कल्लू मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी कुसुमा, दो बेटियां और एक बेटा है। बेटे का जन्म 16 दिन पहले ही हुआ है। इससे घर में खुशी का माहौल था, लेकिन हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया। गांव वाले भी एक ही परिवार में दो मौतें होने से गमजदा हैं। फरीदपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रसेन सागर ने अर्जुनपुर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed