{"_id":"5ec43b7c8ebc3e902d0a9798","slug":"brokers-cheating-migrant-laborers-even-in-this-period-of-corona-transition-bareilly-news-bly4063164132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण के इस दौर में भी प्रवासी मजदूरों को ठग रहे दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण के इस दौर में भी प्रवासी मजदूरों को ठग रहे दलाल
विज्ञापन
बरेली जंक्शन के बाहर बैठे मुसाफिर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
मामला संज्ञान में आने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया में बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन
जीआरपी की अपील, दलाल के चक्कर में न फंसे, सरकार सभी को निशुल्क भेज रही है घर
बरेली। कोरोना महामारी के दौर में जहां सभी प्रवासी मजदूरों की मदद को लगे हैं, तो वहीं जंक्शन पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस वक्त भी उन्हें ठगने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार देर रात एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें वहां घूम रहे एक दलाल ने प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के नाम पर उन्हें ठगने की कोशिश की, लेकिन जत्थे की मुखिया की सतर्कता से वह सभी ठगने से बच गए। मंगलवार को मामला सिटी मजिस्ट्रेट के संज्ञान में आने पर जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया में जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया है।
लखीमपुर की पलिया तहसील के लालजी, सुनीता, रंजना, राम निवास परिवार के साथ गन्ना छीलने के लिए बुलंदशहर गए थे, जब घर लौटना था तो लॉकडाउन शुरू हो जाने से वहीं फंस गए। लालजी के मुताबिक, सोमवार देर रात किसी तरह वह रोडवेज बस से बरेली आ गए। यहां बस वाले ने उन्हें चौकी चौराहा पर उतार दिया और जंक्शन जाने को कहा। कहां, वहां से पलिया के लिए बसें जा रही हैं। रात में वह जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया में आकर रुक गए। मंगलवार को सहारनपुर-लखनऊ श्रमिक एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों के इंतजार में रोडवेज की बसें खड़ी हुई थीं। इस बीच एक युवक उनके पास आया और बोला- पलिया तक घर पहुंचा देंगे, पांच सौ रुपये प्रति सदस्य देने होंगे। लालजी ने युवक की बात सुन ली और युवक से थोड़ी देर बाद आने को कहा। इसके बाद लालजी जंक्शन पर खड़े सिटी मजिस्ट्रेट के पास गए और उन्हें पूरी बात बताई। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही उनके लिए भी बस की व्यवस्था करेंगे। वहीं तुरंत ही सरकुलेटिंग एरिया में जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि पलिया जाने वाले परिवार में सात लोग हैं, जिनका ख्याल रखा जा रहा है। उस ओर जाने वाली बस का इंतजाम होते ही परिवार को घर निशुल्क भिजवा दिया जाएगा। उन्होंनेे कहा कि कोई भी यात्री दलाल के चक्कर में न फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी की अपील, दलाल के चक्कर में न फंसे, सरकार सभी को निशुल्क भेज रही है घर बरेली। कोरोना महामारी के दौर में जहां सभी प्रवासी मजदूरों की मदद को लगे हैं, तो वहीं जंक्शन पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस वक्त भी उन्हें ठगने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार देर रात एक ऐसा ही मामला सामने आया जिसमें वहां घूम रहे एक दलाल ने प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के नाम पर उन्हें ठगने की कोशिश की, लेकिन जत्थे की मुखिया की सतर्कता से वह सभी ठगने से बच गए। मंगलवार को मामला सिटी मजिस्ट्रेट के संज्ञान में आने पर जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया में जीआरपी को अलर्ट कर दिया गया है।