फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Broken record: February after 21 years is as hot as April

टूटा रिकॉर्ड: 21 साल बाद फरवरी रही अप्रैल जैसी गर्म

Wed, 03 Mar 2021 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Broken record: February after 21 years is as hot as April
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से 15 और न्यूनतम पांच डिग्री सेल्यिस ज्यादा रहा

विज्ञापन
बरेली। जनवरी में कड़ाके की ठंड ने 42 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था तो अब फरवरी में गर्मी ने 21 साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, 21 साल बाद फरवरी की शुरुआत से अंत तक न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 15 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। यानी फरवरी में अप्रैल जैसा मौसम रहा है।
बीते 21 सालों तक दर्ज हुए तापमान की चाल पर गौर करें तो फरवरी में हर साल अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री के बीच दर्ज होता रहा है, लेकिन इस साल फरवरी में अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 14.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लिहाजा ठंड के बजाय गर्मी का एहसास हुआ। आलम यह रहा कि फरवरी के अंत में गर्म कपड़े पैक होने लगे और पसीने से लोग तरबतर हो गए। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, फरवरी की शुरुआत में तो हल्की ठंड का एहसास हुआ। 11 से 20 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ भी हावी हुआ, लेकिन शहर में उच्च वायुदाब होने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका। बारिश न होने से वातावरण से नमी धीरे-धीरे गायब होने लगी। लिहाजा, बची खुची ठंड भी नमी के साथ गायब हो गई। इसका नतीजा यह हुआ कि सुबह और शाम ही हल्की ठंड का एहसास होता रहा। दिन में तेज धूप ने तपन का एहसास कराया। उन्होंने हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने तक फिलहाल सुबह और रात में हल्की ठंड और दिन में तेज धूप सहने के लिए तैयार रहने को कहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 71 फीसदी रहा।
विज्ञापन

बदल रहा मौसम बरतें सावधानी

मौसम में दर्ज हो रहा बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। सीनियर फिजीशियन डॉ. सुदीप सरन के मुताबिक, निजी और सरकारी अस्पतालों में वायरल बीमारियों से ग्रसित मरीजों की तादाद करीब डेढ़ गुना बढ़ गई है। इसके अलावा हार्ट, बीपी और फेफड़ों के रोगी भी खासा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भले ही मौसम में गर्माहट बढ़ रही हो मगर फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थ या ठंडे पानी का सेवन न करें। इसके साथ ही, हल्के गर्म कपड़े पहनें, गुनगुने पानी से सुबह और शाम गरारे करें। फुल स्लीव के कपड़े पहनें, गुनगुनी धूप में तेल की मालिश करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed