{"_id":"696e868831263fb2fc0777f2","slug":"broad-gauge-track-laid-for-shahjahanpur-but-train-operation-is-worse-than-meter-gauge-bareilly-news-c-121-1-pbt1005-152136-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शाहजहांपुर के लिए ब्राॅडगेज पटरी तो बिछी, मगर ट्रेन संचालन मीटरगेज से भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शाहजहांपुर के लिए ब्राॅडगेज पटरी तो बिछी, मगर ट्रेन संचालन मीटरगेज से भी खराब
विज्ञापन
-ट्रेनों की संख्या कम होने पर लंबे समय से क्षेत्रीय जनता रेलवे से कर रही है शिकायत
पीलीभीत। शाहजहांपुर रेलमार्ग पर यात्रियों को ब्राॅडगेज की सौगात तो मिल गई, लेकिन ट्रेनों का संचालन मीटरगेज से भी ज्यादा खराब है। मीटरगेज के समय इस रेलखंड पर कई ट्रेनों का संचालन होता था। इस समय नाममात्र की ट्रेनें ही संचालित हो रही हैं। इस परेशानी को लेकर क्षेत्रीय लोग लंबे समय से पत्राचार भी कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
क्षेत्रीय जनता को बेहतर रेल सेवाएं मुहैया कराई जा सके, इसके लिए शाहजहांपुर रेलखंड का विस्तार किया गया। वर्ष 2017-18 में शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड की 83 किमी लाइन के आमान परिवर्तन कार्य की मंजूरी मिली थी। इस रेलखंड के आमान परिवर्तन की लागत 426.74 करोड़ रुपये थी। इसके लिए 30 मई 2018 को मीटरगेज की ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। करीब चार साल तक संचालन बंद रहा। क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद थी कि ब्राॅडगेज के बाद ट्रेनों के संचालन की व्यवस्थाएं बेहतर हो सकेंगी। ब्राॅडगेज के बाद ट्रेनों की गति तो बढ़ी, लेकिन क्षेत्र के लोगों को न तो लंबी दूरी की ट्रेनें मिल सकी और न ही ट्रेनों की संख्या बढ़ सकी।
इस समय पर हो रहा था मीटरगेज ट्रेनों का संचालन
मीटरगेज रेल लाइन के समय सुबह छह बजे, सात बजे, दस बजे, दोपहर 12 बजे, दो बजे और शाम को छह बजे ट्रेन का संचालन किया जा रहा था। मौजूदा समय में सुबह सात बजे, दोपहर 12 बजे, दो बजे और शाम छह बजे ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
--
शाहजहांपुर रेलखंड की परिवहन सेवाएं काफी खराब हैं। लंबी दूरी के लिए यात्रियों को आज भी पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर आदि जगह जाना पड़ता है। ऐसे में शाम के समय बीसलपुर तहसील मुख्यालय तक आने-जाने में काफी समस्या होती है।- अभिषेक गंगवार
--
ट्रेनों के संचालन बढ़ाए जाने व लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन को लेकर लगातार अफसरों से पत्राचार किया जा रहा है। कई ट्रेनें पीलीभीत से संचालित है, जिन्हें शाहजहांपुर रेलखंड से गुजारा जा सकता है।- हेमंत मिश्रा, अधिवक्ता