{"_id":"657567fbd799422914049ff4","slug":"bride-younger-sister-went-with-her-lover-during-the-wedding-in-bareilly-2023-12-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शादी में दुल्हन की छोटी बहन ने उठाया ऐसा कदम, बराती-घराती रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शादी में दुल्हन की छोटी बहन ने उठाया ऐसा कदम, बराती-घराती रह गए हैरान
Sun, 10 Dec 2023 12:58 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Dec 2023 12:58 PM IST
सार
शादी में दुल्हन की छोटी बहन अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई। जब वह काफी देर तक घर में नहीं दिखी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गुस्साए परिजनों ने प्रेमी के घर पर हमला बोल दिया और उसके पिता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बरात चढ़त के दौरान दुल्हन की बहन अपने प्रेमी के साथ चली गई। द्वारचार के बाद जब युवती घर में नहीं दिखी तो उसकी खोजबीन की गई। बाद में उसके परिजनों को पता चला कि एक युवक युवती को लेकर गया है। इससे गुस्साए परिजनों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। उसके पिता की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक किला थाना क्षेत्र के गढ़ी चौकी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक बरात आई हुई थी। यहां बरात चढ़त के दौरान दुल्हन की छोटी बहन अपने दूसरी बिरादरी के प्रेमी के साथ कहीं निकल गई। जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे हैरान रह गए। वहीं गुस्से में दुल्हन पक्ष के लोगों ने प्रेमी के घर धावा बोल दिया और उसके पिता को पीट डाला।
विज्ञापन
Bareilly Accident: कार में आठ बरातियों की जिंदा जलकर मौत, मातम में बदला शादी का जश्न; भयावह हैं ये तस्वीरें
विज्ञापन
इस मामले में दोनों ओर से किला थाने में मौखिक शिकायत की गई। बाद में लड़की पक्ष ने भी तहरीर नहीं दी। पता लगा कि लड़की बालिग है और युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमी के पिता की ओर से एनसीआर दर्ज कर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है।