फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bride brothers fired at the groom in Bareilly

Bareilly: बरात लेकर घोड़ी पर आया दूल्हा, दुल्हन के भाइयों ने तमंचा लेकर दौड़ाया; जानें पूरा मामला

Fri, 03 May 2024 03:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 May 2024 03:16 PM IST
सार

बरेली में दूल्हे को दुल्हन के भाइयों ने दौड़ा लिया। उस पर तमंचे से फायर किया, जिससे वह बाल-बाल बचा। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
bride brothers fired at the groom in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में पत्नी बनी प्रेमिका से सामाजिक तौर पर सात फेरे लेने घोड़ी से आए दूल्हे को दुल्हन के भाइयों ने बीच रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। इससे वह बाल-बाल बच गया। दूल्हे ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने दुल्हन के भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गांव नेकपुर के दुर्वेश ने बताया कि उनके साले पवन यादव निवासी केला बाग ने पिछले साल मधु पाल से प्रेम विवाह कर लिया था। विवाह से मधु के परिजन नाराज थे। मंगलवार को पवन सामाजिक रूप से मधु के साथ सात फेरे लेने जा रहा था। पवन दूल्हा बनकर घोड़ी पर बैठ गया। अलखनाथ मंदिर की तरफ बरात चढ़ने लगी। 
विज्ञापन


इश्क में बदला मजहब: बिहार की शमा परवीन बनीं पूनम, शिवम संग लिए सात फेरे; ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान मधु पाल के भाई राजीव और कुलदीप तमंचा लेकर आ गए। दोनों ने दूल्हा बने पवन पर फायरिंग कर दी। पवन ने घोड़ी से उतरकर भागकर जान बचाई। दोनों को बरातियों ने पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी भाग गए। मौके पर कारतूस का खोखा मिला है। किला थाने में दुर्वेश की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed