{"_id":"5cd06242bdec2207114bee53","slug":"boy-commit-suicide-due-to-scolding-by-family-members-in-nawabganj-at-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट पीने पर घरवालों ने लगाई डांट तो खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिगरेट पीने पर घरवालों ने लगाई डांट तो खुद को गोली से उड़ाया
Mon, 06 May 2019 10:05 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नवाबगंज (बरेली)
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नवाबगंज (बरेली)
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 06 May 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
gun suicide officer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के नवाबगंज में स्थानीय ब्लॉक प्रमुख विनोद दिवाकर के छोटे बेटे ने घरवालों की डांट और दादा के थप्पड़ मारने से आहत होकर अपने कमरे में खुद को गोली मारी ली। गोली सीने में दाहिने तरफ लगी जो पार हो गई थी।
विज्ञापन
घरवाले उसे बरेली तक लेकर आए पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने जांच के दौरान खोखा बरामद किया। हालांकि पुलिस हथियार न मिलने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
बहोरनगला गांव निवासी विनोद कुमार दिवाकर नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख हैं। रविवार रात विनोद अपनी पत्नी सत्यवती, बड़े बेटे विकास और बेटी नीरज के साथ अपने चाचा के गांव धौरेरा गए थे। घर पर उनके भाई सूरज प्रकाश और चाचा भीमसेन के साथ सबसे छोटा बेटा 16 वर्षीय धीरज था।
विज्ञापन
रात दस बजे अचानक धीरज के कमरे से फायर की आवाज सुनाई दी। आननफानन में सभी दौड़कर कमरे की ओर पहुंचे तो किवाड़ भिड़े हुए थे। अंदर धीरज का शरीर खून से लथपथ हालत में पड़ा था। आननफानन में उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही धीरज ने दम तोड़ दिया।
घरवालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि रविवार शाम धीरज को गांव के ही एक युवक ने सिगरेट पीते देख लिया था। उसने घर पर शिकायत करने की बात कही तो धीरज का उससे विवाद हो गया।
इसके बाद युवक के घरवाले धीरज की शिकायत करने उसके घर पहुंचे थे। तब धीरज के दादा भीमसेन और ताऊ सूरज प्रकाश ने उसे डांट दिया। इस दौरान दादा ने उसे थप्पड़ भी मार दिया। इससे आहत धीरज कमरे में चला गया और घरवालों के सोते ही पर उसने गोली मार ली। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने घर से खोखा बरामद किया।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। मौके से कारतूस मिला है पर वह हथियार नहीं मिला जिससे गोली चलाई गई। जांच करेंगे पर परिवार कोई कार्रवाई नहीं चाहता।