फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Booking in trains from now for Rakshabandhan to Diwali, Chhath Puja

Bareilly News: रक्षाबंधन से लेकर दिवाली, छठ पूजा के लिए अभी से ट्रेनों में बुकिंग

Mon, 05 Aug 2024 06:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Booking in trains from now for Rakshabandhan to Diwali, Chhath Puja
बरेली। त्योहारी सीजन को लेकर रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, लोगों ने भी कन्फर्म सीट के लिए अभी से टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्र, दिवाली, भैयादूज और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के आसपास ज्यादातर ट्रेनों में अभी से सीटें फुल हो गई हैं। त्योहारी सीजन में ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो इसके लिए रेलवे अभी से मरम्मत के काम पूरे कर रहा है।
विज्ञापन

इस माह 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। अगले माह सात सितंबर को गणेश चतुर्थी है। तीन अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। 12 अक्तूबर को दशहरा, 20 को करवाचौथ और 29 अक्तूबर को धनतेरस है। नबंवर में दिवाली, भैयादूज, छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार हैं।
विज्ञापन

रेलवे यात्रियों के लिए तीन माह पहले तक टिकट बुक कराने की सुविधा देता है। त्योहार नजदीक आने के बाद ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलतीं। ऐसे में ज्यादातर लोग प्रमुख त्योहारों के लिए अभी से टिकट बुक करा रहे हैं। इस कारण वेटिंग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि त्योहारों के मद्देनजर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। समय सारणी तय की जा रही है। कुछ ट्रेनों के फेरों को भी बताया गया है। नियमित ट्रेनों में तेजी से बुकिंग हो रही है।

------------
त्योहारों पर प्रमुख ट्रेनों की स्थिति
गुजरात के पोरबंदर से बिहार के मुजफ्फरपुर जाने वाली 19269 पोरबंदर एक्सप्रेस की स्लीपर श्रेणी त्योहारों पर नो रूम है। अन्य श्रेणियों में भी 60-70 तक वेटिंग है। 15120 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14650 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 12230 लखनऊ मेल, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 13़़351 कोलकाता एक्सप्रेस में अगस्त से नवंबर तक त्योहारों पर कन्फर्म सीट नहीं मिल रही। 20506 राजधानी एक्सप्रेस, 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 12588 गोरखपुर सुपरफास्ट, 14524 हिमगिरी एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस में भी यही स्थिति है। बरेली होते हुए पूर्वांचल, बिहार और बंगाल की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लगातार बढ़ रही है। 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, 13010 योगनगरी-हावड़ा एक्सप्रेस, 13020 बाघ एक्सप्रेस की अलग-अलग श्रेणियों में इन दिनों वेटिंग 150 तक पहुंच गई है।



-------
इन ट्रेनों में आसानी से कन्फर्म टिकट
लंबी दूरी के मुकाबले कम दूरी की ट्रेनों में त्योहारी सीजन के दौरान भी कन्फर्म टिकट उपलब्ध हैं। प्रमुख रूप से लखनऊ-दिल्ली के बीच चलने वाली 12584/83 डबल डेकर एक्सप्रेस, 12232/12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट, 15076/75 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 22546/45 वंदे भारत एक्सप्रेस, 10308/07 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, 22454/53 राज्यरानी एक्सप्रेस में त्योहारों के दौरान सीटें उपलब्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed