फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   board exam

Bareilly News: बोर्ड परीक्षा की मूल सूची पर आईं 22 आपत्तियां, बोर्ड ने किया निस्तारण

Thu, 05 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
board exam
बरेली। हाल ही में यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा की मूल सूची जारी की गई है। इस पर बोर्ड की ओर से आपत्तियां मांगी गई थीं। जिले में अब तक 22 केंद्रों से आपत्तियां आईं हैं। इनमें ज्यादातर आपत्तियां छात्र संख्या और संसाधनों की कमी को लेकर जताई गई हैं। इस बार परीक्षा के लिए छात्र संख्या दस हजार बढ़ गई है, लेकिन बोर्ड ने बढ़ी हुई छात्र संख्या के आधार पर केंद्रों की संख्या नहीं बढ़ाई है। इसलिए इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इससे पहले जब प्रस्तावित सूची के लिए आपत्तियां मांगी गई थीं, तब उनमें भी 36 आपत्तियां संसाधनों के अभाव और बढ़ी हुई छात्र संख्या की वजह से आईं थीं। इन आपत्तियों के आधार पर 26 केंद्रों को मूल सूची से हटाकर 21 नए केंद्र जोड़े गए थे। अब इन केंद्रों पर भी आपत्तियां आ रही हैं। डीआईओएस सोमारू प्रधान ने बताया कि बोर्ड ने सभी आपत्तियों का निस्तारण किया है। सात जनवरी तक बोर्ड की ओर से केंद्रों की संशोधित मूल सूची जारी कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed