{"_id":"6abd6a3736695bd660012b60","slug":"block-between-ghaziabad-and-moradabad-eight-trains-to-be-affected-bareilly-news-c-4-bly1015-978349-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: ब्लॉक के कारण आठ ट्रेनें होंगी प्रभावित, साढ़े तीन घंटे देरी से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: ब्लॉक के कारण आठ ट्रेनें होंगी प्रभावित, साढ़े तीन घंटे देरी से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस
Thu, 01 Oct 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:29 AM IST
सार
एक से आठ अक्तूबर तक गाजियाबाद-मुरादाबाद के बीच ब्लॉक रहेगा। इस दौरान बरेली से गुजरने वाले आठ ट्रेनें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद-मुरादाबाद दोहरी लाइन खंड में क्रॉसिंग संख्या 85/सी के स्थान पर लिमिटेड हाइट सब-वे (एलएचएस) निर्माण के लिए गर्डर और आरसीसी बॉक्सों का काम एक से आठ अक्तूबर तक किया जाएगा। इस दौरान आठ ट्रेनें प्रभावित होंगी। यह जानकारी मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने दी।
एक से आठ अक्तूबर तक 15303 कासगंज-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस कासगंज से 210 मिनट देरी से चलाई जाएगी। 15059 लालकुआं-आनंद विहार एक्सप्रेस एक अक्तूबर को लालकुआं से 180 मिनट की देरी से चलाई जाएगी। एक से आठ अक्तूबर तक 12583 लखनऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट और 20506 नई दिल्ली-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
डिब्रूगढ़ से छह अक्तूबर को चलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट, अमृतसर से सात अक्तूबर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, दो व सात अक्तूबर को नई दिल्ली से चलने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस मार्ग में 30-30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएंगी।