फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP's dominance... five councillors elected as executive members

Bareilly News: भाजपा का दबदबा... पांच पार्षद चुने गए कार्यकारिणी सदस्य

Sun, 07 Jul 2024 05:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jul 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
BJP's dominance... five councillors elected as executive members
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पद के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। शनिवार को सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। इनमें पांच पार्षद भाजपा के हैं। सपा का एक ही पार्षद कार्यकारिणी में शामिल हो सका। अब 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में भाजपा के 10 पार्षद हो गए हैं। सपा के सिर्फ दो पार्षद ही कार्यकारिणी में हैं।
विज्ञापन

महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स की मौजूदगी में सुबह 11 बजे नगर निगम सभागार में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले कार्यकारिणी में शामिल 12 सदस्योें में से छह को बाहर करने के लिए पर्चियां निकाली गईं। मीरा देवी, निधि सक्सेना, रामपाल गंगवार, सीता पटेल, अलीम खां और आरेंद्र अरोरा के नाम की पर्चियां निकलीं। ये पार्षद कार्यकारिणी से बाहर हो गए। इसके बाद नई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए भाजपा के नरेंद्र सिंह, संतोष कश्यप, रितिका किशोर, हरिशंकर लोधी, अंजुल गंगवार समेत सपा के ओमान खान ने नामांकन किया। सभी निर्विरोध चुन लिए गए। इस दौरान मौजूद उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।
विज्ञापन


सपा पार्षद का पार्टी कार्यालय में हुआ स्वागत
नगर निगम की कार्यकारिणी में वार्ड 74 से सपा पार्षद सलीम पटवारी अपने स्थान पर बने रहेंगे। वहीं, सपा के मौलानगर के पार्षद ओमान रजा ने भी इस बार कार्यकारिणी में अपनी जगह बना ली है। चुनाव के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा, पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना, राजेश मौर्या, नाजिम कुरैशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्दलीय पर दबाव बनाकर लोकतंत्र को किया कमजोर : गौरव
सपा पार्षद दल के नेता ने कहा कि भाजपा ने अपने पांच सदस्यों को कार्यकारिणी में पहुंचाने के लिए निर्दलीय पार्षदों को चुनाव लड़ने से रोक दिया। इस तरह भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। सपा के सहयोग से निर्दलीय पार्षद आसानी से चुनाव जीत जाते, लेकिन महापौर के दबाव में वे आगे नहीं बढ़े। सपा पार्षद दल के नेता ने कार्यकारिणी चुनाव से पहले सदन में भी यह बात उठाई थी।



वर्जन

नगर निगम की कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। लगातार सातवीं बार निर्विरोध चुनाव ऐतिहासिक है। सभी मिलकर शहर का विकास कराएंगे। - उमेश गौतम, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed