{"_id":"60bba5fd9546ab4bab5cb02a","slug":"bjp-leader-commits-suicide-by-shooting-himself-in-shahjahanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शाहजहांपुर में भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया, एक दिन पहले फेसबुक पर माफी मांगने की डाली थी पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शाहजहांपुर में भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया, एक दिन पहले फेसबुक पर माफी मांगने की डाली थी पोस्ट
Sat, 05 Jun 2021 09:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:57 PM IST
सार
वीरेंद्र ने खुदकुशी करने से एक दिन पहले शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डाली थीं। इनमें वह बार-बार माफी मांगने की बात लिख रहे थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि वीरेंद्र किससे और क्यों माफी मांग रहे थे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के शाहजहांपुर जिले में भाजपा के कांट मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार रात तमंचे से अपने पेट में गोली मार कर जान दे दी। उन्होंने एक दिन पहले फेसबुक पर माफी मांगने की पोस्ट डाली थी। माफी किससे और क्यों मांगी, उन्होंने यह नहीं लिखा था। परिजन वीरेंद्र के पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में होने की बात कह रहे हैं, लेकिन उन्होंने इसका कारण नहीं बताया।
थाना कांट क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह (40) भाजपा के कांट मंडल उपाध्यक्ष थे। रोजाना की तरह शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। उनकी पत्नी और बच्चे पड़ोस के दूसरे कमरे में थे। रात करीब 11 बजे वीरेंद्र कुमार के कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
उनकी पत्नी लक्ष्मी दौड़कर मौके पर पहुंची तो वीरेंद्र खून से लथपथ हालात में पड़े थे। उनके पेट में गोली लगी थी। चीख पुकार मचने पर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। वीरेंद्र को फौरन राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वीरेंद्र ने खुदकुशी करने से एक दिन पहले शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कई पोस्ट डाली थीं। इनमें वह बार-बार माफी मांगने की बात लिख रहे थे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि वीरेंद्र किससे और क्यों माफी मांग रहे थे। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजनों ने इतना जरूर बताया कि वीरेंद्र पिछले कई दिनों से तनाव में थे।

परिवार में वीरेंद्र की पत्नी लक्ष्मी, बेटी शीतल, कोमल, बेटा हिमांशुल और अंशुल हैं। कांट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीओ सदर अरविंद कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर कोई आरोप लगाया जाता है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता पा रहे हैं। सीओ के मुताबिक परिजनों ने बताया है कि वीरेंद्र कई दिनों से मानसिक रूप से तनावग्रस्त थे। शहर के एक डॉक्टर से उनका इलाज भी चल रहा था। तनाव किस बात का था, यह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।