फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP leader beaten up, car vandalised, report filed against six goons

Bareilly News: भाजपा नेता से मारपीट, गाड़ी तोड़ी, छह दबंगों पर रिपोर्ट

Thu, 07 Aug 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
BJP leader beaten up, car vandalised, report filed against six goons
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव टाह प्यारी नवादा निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री अकीलउद्दीन के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की। घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जिला मंत्री अकीलउद्दीन ने बताया कि चार अगस्त की रात वह गाड़ी से गांव लौट रहे थे। तभी गांव के बगिया वाले अड्डे पर शौकत अली, शखावत अली, मरदान शाह, इरशाद शाह, सुल्तान, साजिद, कौसर अली और यूनिस अली ने रास्ता रोक लिया। उन्होंने हटने के लिए कहा, जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए गाड़ी से खींचकर मारपीट कर दी। आरोप है कि उनकी गाड़ी को भी डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मारपीट सहित कई आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed