फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BJP declared Bahoran Lal Maurya as its candidate for MLC by-election

UP MLC By-Election: भाजपा ने बहोरन लाल मौर्य को बनाया एमएलसी प्रत्याशी, दो बार रहे चुके हैं मंत्री

Tue, 02 Jul 2024 10:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Jul 2024 10:35 AM IST
सार

एमएलसी उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। बदायूं के दातागंज के मूल निवासी बहोरन लाल मौर्य बरेली के भोजीपुरा से दो बार विधायक रह चुके हैं।  

विज्ञापन
BJP declared Bahoran Lal Maurya as its candidate for MLC by-election
एमएलसी प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने पूर्व सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बरेली के भोजीपुरा से दो बार विधायक रह चुके बहोरन लाल मौर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इसकी घोषणा की है। बहोरन लाल मौर्य प्रदेश सरकार में वित्त राज्य मंत्री और राजस्व राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। 

विज्ञापन


बहोरन लाल मौर्य जल्द ही एमएलसी उपचुनाव के लिए नामांकन कर सकते हैं। उपचुनाव की अधिसूचना के मुताबिक दो जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 12 जुलाई को मतदान के बाद मतगणना होगी। विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या को देखते हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

विज्ञापन

बदायूं के मूल निवासी हैं बहोरन लाल
बहोरन लाल मौर्य बदायूं के दातागंज के गांव फिरोजपुर के मूल निवासी हैं। बरेली में त्रिवटीनाथ मंदिर के पास आवास बनाया है। वर्ष 1996 में भाजपा से पहली बार भोजीपुरा के विधायक बने। इसी दौरान वित्त राज्य मंत्री और फिर राजस्व राज्य मंत्री का भी प्रभार संभाला। 

वह वर्ष 2002 व 2007 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन जीत नहीं मिली। 2012 का चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़े पर हार गए। वर्ष 2017 में भाजपा से फिर चुनाव लड़े और जीते। वर्ष 2022 में फिर चुनाव हार गए। पार्टी ने इन्हें विधानपरिषद का प्रत्याशी बनाकर मौर्य मतदाताओं को साधने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed