फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bjp candidate targeted Shivpal Singh Yadav in Budaun

लोकसभा चुनाव 2024: शिवपाल यादव के बयान पर भाजपा प्रत्याशी ने किया पलटवार, बताया गुंडों का सरदार

Sat, 06 Apr 2024 12:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2024 12:48 PM IST
सार

बदायूं में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। प्रत्याशी और नेता एक-दूसरे पर सियासी तीर चला रहे हैं। इसी कड़ी में शिवपाल यादव का एक वीडियो वायरल हुआ , जिसमें वोट न देने पर हिसाब किताब होने की बात कहते हैं। उनके इस बयान पर भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
bjp candidate targeted Shivpal Singh Yadav in Budaun
शिवपाल यादव पर भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह ने साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में सोशल मीडिया पर सियासी वार के बीच भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह ने सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव को गुंडों का सरदार बताया है। उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव का स्वभाव गुंडई का रहा है। वह गुंडों को हमेशा संरक्षण देते रहे हैं। मगर अब भाजपा की सरकार है, जो जीरो टॉलरेंस नीति पर कायम है। जो गुंडई करते हैं, अब उनसे डरने की जरूरत नहीं है। जो जैसा करेगा वो वैसा भरेगा।

विज्ञापन


दरअसल, सपा के महासचिव व बदायूं सीट से प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव का एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था। इसमें चुनाव प्रचार के दौरान वह कह रहे हैं कि हमें वोट नहीं दिया तो हिसाब-किताब होगा। इस बयान को लेकर शनिवार को भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह ने कुछ मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान प्रतिक्रिया देते हुए शिवपाल को गुंडों का सरदार बताया।
विज्ञापन


Lok Sabha Elections: बदायूं से आदित्य लड़ेंगे चुनाव? शिवपाल यादव लखनऊ गए... बेटे ने संभाली प्रचार की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के उम्मीदवार बदलने के प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो यह उनके परिवार का अंदरूनी मामला है। वह इस पर बोलना नहीं चाहते लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि चाचा को भतीजे ने फंसा दिया। उनके मुताबिक सपा एक परिवार की पार्टी है। परिवार में लड़ाई है। बार- बार प्रत्याशी  बदल रहे हैं पर परिवार से ही प्रत्याशी मिल रहा है। 

सपा की गुंडई का जवाब देने को जनता तैयार : भूपेंद्र 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बदायूं के सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के बयान पर कहा कि सपा का मूल चरित्र ही लोगों को धमकाना एवं अराजकता फैलाना है। शुक्रवार को एक्स पर जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव बदायूं में वोट न देने पर जनता को हिसाब-किताब बराबर करने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं। 

वहीं कन्नौज में सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने ही भाजपा उम्मीदवार सुब्रत पाठक के टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही गई और वे मौन रहे। उनका मौन रहना ही उनके समर्थन को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश की देवतुल्य जनता भी सपा की गुंडई का हिसाब-किताब बराबर करने के लिए तैयार बैठी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed