फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   will Aditya Yadav contest elections from Badaun Shivpal Yadav went to Lucknow

Lok Sabha Elections: बदायूं से आदित्य लड़ेंगे चुनाव? शिवपाल यादव लखनऊ गए... बेटे ने संभाली प्रचार की कमान

Fri, 05 Apr 2024 04:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 04:01 PM IST
सार

Budaun News: बदायूं लोकसभा सीट से शिवपाल सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे या उनके बेटे आदित्य यादव, इसे लेकर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। शिवपाल यादव सपा के घोषित प्रत्याशी हैं, लेकिन आदित्य यादव को उम्मीदवार बनाए जाने के प्रस्ताव भी पारित हो चुके हैं। 

विज्ञापन
will Aditya Yadav contest elections from Badaun Shivpal Yadav went to Lucknow
शिवपाल सिंह यादव, उनके बेटे आदित्य यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी (सपा) ने बदायूं लोकसभा क्षेत्र के लिए पहले धर्मेंद्र यादव फिर उनकी जगह शिवपाल सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया गया। अब शिवपाल सिंह यादव के स्थान पर उनके बेटे आदित्य यादव को चुनाव लड़ाया जा सकता है। सहसवान, बदायूं और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में इसके प्रस्ताव पारित हो चुके हैं। इस बीच शिवपाल यादव लखनऊ चले गए हैं। प्रचार की पूरी कमान आदित्य यादव ने संभाल ली है। तीन दिनों से आदित्य की चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं। उम्मीदवारी के सवाल पर वह कहते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसला लेंगे।

विज्ञापन


धर्मेंद्र यादव 2009 में बदायूं आए और सांसद बने। दोबारा 2014 में लड़े फिर जीते। तीसरी बार 2019 में लड़े लेकिन हार गए। चौथी बार के लिए धर्मेंद्र यादव ही तैयारी कर रहे थे और कार्यकर्ता भी चाहते थे लेकिन सपा के कुछ नेताओं ने उनका विरोध कर दिया और सपा मुखिया अखिलेश यादव को लिखकर दे दिया कि वे धर्मेंद्र यादव को चुनाव नहीं लड़ाना चाहते हैं, तब सपा मुखिया ने शिवपाल सिंह यादव के नाम का एलान किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के साथ बदायूं आए थे शिवपाल 
एलान के 22 दिन बाद तक शिवपाल नहीं आए। वह अपने बेटे आदित्य को उम्मीदवार बनाना चाहते थे लेकिन जब बेटे को लड़ाने के लिए उच्च स्तर पर फैसला नहीं हो सका तो वह खुद चुनाव मैदान में उतरे। बेटे के साथ बदायूं आए। करीब सात दिन प्रचार किया। इसी दौरान सहसवान, बदायूं और गुन्नौर में सम्मेलन हुए, जिसमें आदित्य को लड़ाने की मांग मुखर होकर कार्यकर्ताओं ने उठाई। 

खुद शिवपाल सिंह यादव और सपा के लोकसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचारी पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष से कार्यकर्ता की भावनाओं के अनुरूप आदित्य यादव को चुनाव लड़ाने जाने का आग्रह करेंगे। इसके बाद दो अप्रैल को शिवपाल सिंह यादव लखनऊ चले गए। लखनऊ में उनकी अखिलेश यादव से मुलाकात हो गई है। इसके बाद ही सियासी हलकों में कहा जा रहा है कि उम्मीदवार में जल्द ही बदलाव का एलान होगा।

सपा के जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि चुनाव प्रचार चल रहा है लेकिन उम्मीदवार बदलने का विषय राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर का है। पार्टी जिसे अधिकृत करेगी हम उसे ही चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed