{"_id":"621293057aa38e3dcc28cb6b","slug":"bithri-chainpur-seat-women-cast-more-votes-in-40-percent-of-the-booths-bareilly-news-bly476094892","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिथरी चैनपुर सीट : 40 फीसदी बूथों पर महिलाओं ने डाले ज्यादा वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिथरी चैनपुर सीट : 40 फीसदी बूथों पर महिलाओं ने डाले ज्यादा वोट
विज्ञापन
Bithri Chainpur seat: Women cast more votes in 40 percent of the booths
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। महिला मतदाताओं के मत प्रतिशत के लिहाज से बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े आंवला से भी ज्यादा उम्मीद पैदा करने वाले हैं। करीब 40 फीसदी बूथों महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों की तुलना में ज्यादा रहा। खजुरिया में सर्वाधिक 90 फीसदी मतदान हुआ लेकिन आदर्श बूथ मतदाताओं को नहीं लुभा पाए। किसी भी आदर्श बूथ पर 60 फीसदी से ज्यादा मतदान नहीं हो पाया।
विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को मतदान के बाद अब निर्वाचन विभाग की ओर से एक-एक विधानसभा क्षेत्र का बूथवार मत प्रतिशत का आंकड़ा जारी किया जा रहा है। रविवार को बिथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों में महिला मतदाताओं की जागरूकता की काफी बेहतर तस्वीर दिखाई दी। 467 बूथों में से 181 बूथों पर महिलाओं ने मतदान करने में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया।
बिथरी विधानसभा क्षेत्र में कुल मिलाकर 62.76 फीसदी मतदान हुआ था। बूथवार आंकड़ों के मुताबिक बूथ संख्या चार प्राइमरी स्कूल खजुरिया में 90.44 फ ीसदी मतदान हुआ है। यहां महिला और पुरुषों का मत प्रतिशत करीब 90 और 91 फीसदी दर्ज हुआ है। इसके बाद 83 प्राइमरी स्कूल किशनपुर मजरा उडला जागीर में 86.16, 121 प्राइमरी स्कूल सहुआ में 82.12, 320 प्राइमरी स्कूल नौगवां में 81.94, 98 प्राइमरी स्कूल उगनपुर में 81.25, 81 प्राइमरी स्कूल टाहताजपुर में 81.23, 107 प्राइमरी स्कूल कोहनी में 80.03, 110 प्राइमरी स्कूल त्रिकुनियां में 80.68, 433 प्राइमरी स्कूल नवदिया में 80.34 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
86 बूथों पर 70 फीसदी से ज्यादा मतदान : बिथरी चैनुपुर में कुल मतदान भले ही 62.76 फीसदी हुआ हो मगर करीब 86 बूथों पर 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। 181 बूथों पर पुरुषों से आगे निकलने वाली महिला मतदाता दो बूथों पर पुरुषों के आधे के बराबर भी मतदान नहीं कर सकीं।
इनमें 147 प्राइमरी स्कूल रोहितापुर में सबसे कम महज 35.89 फीसदी महिलाओं ने ही मतदान किया। जबकि पुरुषों क ा मतप्रतिशत 91.55 फीसदी दर्ज हुआ। इसी तरह 17 प्राइमरी स्कूल मोहनपुर में 32.23 फीसदी महिला और 74.72 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया है।
आदर्श बूथों पर भी औसत मत प्रतिशत : कैंट विधानसभा के दो आदर्श बूथों के तर्ज पर बिथरी चैनपुर में भी मतदाताओं को लुभाने के लिए बनाए गए आदर्श बूथ पर मतदान प्रतिशत सामान्य ही दर्ज हुआ है। इसमें आदर्श बूथ संख्या 35 जवाहर मीना इंटर कॉलेज ठिरिया निजावत खां के कक्ष संख्या एक में 58.86 फीसदी, 282 जूनियर हाईस्कूल अहमदनगर उर्फ बिशारत गंज कक्ष संख्या एक में 50.25 फीसदी ही मत प्रतिशत दर्ज हुआ है।