फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bird lovers saw 629 birds, know the importance

पक्षी प्रेमियों ने देखे 629 पक्षी, जाना महत्व

Thu, 03 Feb 2022 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bird lovers saw 629 birds, know the importance
फखरगंज वेटलैंड पर पक्षियों को देखते पशु प्रेमी एवं विद्यार्थी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक भावलखेड़ा के फखरगंज वेटलैंड पर पक्षी प्रेमियों एवं विद्यार्थियों को विभिन्न प्रजातियों के कुल 629 पक्षियों को दिखाया गया। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पक्षियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने माना कि बिना पक्षियों के प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा। इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डीएफओ आदर्श कुमार के नेतृत्व में पशु प्रेमी, विद्यार्थी, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी समेत कुल 145 लोग फखरगंज वेटलैंड पहुंचे। यहां सभी को दूरबीन के जरिए पक्षियों को दिखाया गया। इस दौरान बड़ा बगुला 50, छोटा बगुला 20, पनडुब्बी 20, पन कौआ 70, कौआ 20, देसी मैना 10, सारस 4, पौंड हिरोन 50, टिटहरी 30, किंगफिशर दो, कॉमन कूट 50, कॉमन पोचार्ड 50 स्टोन चैट 10, स्लिल्ट तीन आदि समेत विभिन्न प्रजातियों के कुल 629 पक्षियों का दीदार कराया गया।
विज्ञापन

पक्षियों को देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि प्रकृति में पक्षियों का विशेष महत्व है। यह फसल, तालाब आदि से कीड़ों को खाकर प्रकृति संतुलन बनाए रखते हैं। यदि पक्षी नहीं रहे तो कीटों की संख्या इतनी अधिक बढ़ जाएगी कि मानव जीवन खतरे में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप प्रभागीय वन अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव ने सभी से पक्षियों के संरक्षण की अपील की। इस दौरान रेंजर सदर के के गुप्ता, अपर सांख्यिकी अधिकारी अनिल कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed