फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bird flu reaches Rohilkhand area of UP samples sent from Puranpur found positive 

रुहेलखंड में बर्ड फ्लू की दस्तक, पूरनपुर से भेजे मुगिर्यों के सैंपल में मिला संक्रमण

Wed, 13 Jan 2021 10:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 13 Jan 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Bird flu reaches Rohilkhand area of UP samples sent from Puranpur found positive 
बर्ड फ्लू - फोटो : PTI

रुहेलखंड में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पीलीभीत के पूरनपुर से मंगलवार को भेजे गए मुर्गियों के सैंपल में आईवीआरआई लैब में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इससे पोल्ट्री फार्म संचालकों के साथ केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) के वैज्ञानिकों की भी चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन


भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) की लैब ने बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए सैंपलों की जांच बढ़ा दी है। यहां यूपी और उत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेशों से भी सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं। मंगलवार को पीलीभीत के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) ने पूरनपुर के शेरपुर से मुर्गियों के करीब 50 सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई लैब में भेजे थे। 
विज्ञापन


लैब प्रभारी डॉ. वीके गुप्ता ने इन सैंपल में बर्ड फ्लू के संक्रमण की पुष्टि की है। उनका कहना है कि रुहेलखंड और उसके आसपास के क्षेत्र में बर्ड फ्लू का यह पहला केस सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट आईवीआरआई के उच्चाधिकारियों के साथ पीलीभीत के सीवीओ को भी भेजी गई है। इधर, रुहेलखंड में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद सीएआरआई ने सतर्कता बढ़ा दी है। 

संस्थान में मौजूद विभिन्न दुर्लभ प्रजाति के करीब 40 हजार पक्षियों को संक्रमण से बचाने के लिए बुधवार को उनकी शेड तक पहुंचने वाले सभी रास्ते बंद कर केवल एक रास्ते को ही खुला छोड़ा है। आवागमन के दौरान संक्रमण रोकने के लिए वहां भी कई बार दवा का छिड़काव किया जा रहा है। 

संस्थान के निदेशक डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि पक्षियों को संक्रमण से बचाने के लिए और सतर्कता बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर गुरुवार को वैज्ञानिकों की बैठक भी बुलाई गई है।


आईवीआरआई के बर्ड फ्लू लैब प्रभारी डॉ. वीके गुप्ता ने कहा कि पीलीभीत के पूरनपुर से मुर्गियों के कुछ सैंपल वहां के सीवीओ ने भेजे थे। जांच में उनके सैंपल बर्ड फ्लू संक्रमित पाए गए हैं। रुहेलखंड और उसके आसपास के क्षेत्र में यह पहला केस है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed