फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   young man pointed a pistol at the young man playing cricket in bareilly

Bareilly News: किला क्षेत्र में बवाल कराने वाले बिलाल ने क्रिकेटर पर तानी पिस्टल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 17 Aug 2023 10:20 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 10:20 AM IST
सार

मौलानगर निवासी शोएब अली 15 अगस्त को दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। आरोप है कि तभी बिलाल अपने साथी के साथ आया। दोनों नशे में थे। दोनों अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उसके ऊपर पिस्टल तान दी। 

विज्ञापन
young man pointed a pistol at the young man playing cricket in bareilly
आरोपी बिलाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला थाना क्षेत्र में बवाल करा चुके गुलाबनगर के बिलाल घोसी ने एमबी इंटर कॉलेज मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवक पर पिस्टल तान दी। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित युवक ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट कराई। बिलाल को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में लाइटर वाली पिस्टल निकली।

विज्ञापन


मौलानगर निवासी शोएब अली ने बताया कि वह 15 अगस्त को दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। तभी वहां गुलाबनगर निवासी युवक अपने साथी संग आ गया। दोनों नशे में थे। मैदान में मौजूद लोगों से यह अभद्रता करने लगे। शोएब ने विरोध किया तो एक युवक ने कमर से पिस्टल निकालकर उस पर तान दी। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। लोगों के शोर मचाने पर दोनों पिस्टल लहराते व जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति बना जल्लाद: ढाई साल पहले प्रेम विवाह... अब पत्नी और आठ माह की बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, सामने आई ये वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


शोएब ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने वीडियो से पहचानकर गुलाबनगर के बिलाल घोसी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के मुताबिक जांच में पता चला कि जो पिस्टल बिलाल ने तानी थी, वह दरअसल लाइटर था। वीडियो में भी वही पिस्टल दिख रही है।

सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ चुका है बिलाल

वर्ष 2020 में बिलाल दूसरे समुदाय के एक परिवार की लड़की को फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने बेटी को नाबालिग बताकर रिपोर्ट कराई। ये भी लिखाया कि बिलाल ने बेटी से घर में रखे आठ लाख रुपये भी मंगवा लिए। इस बीच बिलाल ने लड़की को बालिग दिखाकर कागज बनवाए और शादी का दावा किया। दो समुदायों का मामला होने की वजह से किला थाने में तोड़फोड़ व पथराव हुआ था। 

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में सराफा व्यापारी की हत्या: संपत्ति विवाद में सौतेला भाई बना दुश्मन, सरे बाजार गोली मारकर ली जान

हिंदू संगठन के लोगों ने गंभीर आरोप लगाए तो तत्कालीन आईजी व एसएसपी को थाने आकर माहौल संभालना पड़ा। तब 11 दिन पहले तैनात हुए इंस्पेक्टर सतीश कुमार व मलूकपुर चौकी प्रभारी रजनीश यादव समेत तीन लोगों को निलंबित करना पड़ा। बाद में बिलाल के खिलाफ किला व प्रेमनगर थानों में कई केस दर्ज हुए। बताते हैं कि बिलाल व उसके तीन-चार साथियों ने गिरोह बना रखा है जो लोगों को धमकाने और लड़कियों को फुसलाने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed