{"_id":"6988f50282d6fed19b06e117","slug":"bike-riding-couple-injured-in-collision-with-overloaded-tractor-trolley-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-103864-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल
विज्ञापन
रिठौरा। हाईवे पर दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज के पास रविवार को ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार नरेश पाल (45), सोमवती (42) और उनका बेटा रवि घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार नवाबगंज के गांव ईंधजागीर से लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर गए पुलिसकर्मियों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। लेकिन, चालक भाग गया। दो दिन पहले ही गन्ने से ओवरलोड ट्रक क्षेत्र में कार के ऊपर गिर गया था। इसके बावजूद सिलसिला जारी है। संवाद